जोधपुर से मऊ के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0, दिवाली से पहले संचालन की तैयारी
जोधपुर से मऊ के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0, दिवाली से पहले संचालन की तैयारी यह ट्रेन जोधपुर से जयपुर, कानपुर होते हुए चलेगी. इसका नंबर 14809 और 14810 होगा. इसमें 10 एसी कोच होंगे. Published : August 26, 2026 at 1:…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर से मऊ के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0, दिवाली से पहले संचालन की तैयारी
यह ट्रेन जोधपुर से जयपुर, कानपुर होते हुए चलेगी. इसका नंबर 14809 और 14810 होगा. इसमें 10 एसी कोच होंगे.
Published : August 26, 2026 at 1:20 PM IST
जोधपुर: जोधपुर से अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0 की तैयारी हो रही है. इसके लिए मंगलवार रात को चेन्नई से एक रैक पहुंच गया है. इस ट्रेन का संचालन जोधपुर से मऊ के बीच वीकली स्पेशल के रूप में किया जाएगा. एक रैक और अगले दिनों में जोधपुर पहुंचेगा. इस रैक में 22 कोच हैं. वंदे भारत के बाद जोधपुर के लोगों को अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में हाई स्पीड ट्रेन मिलेगी. फिलहाल दो मार्गों पर वंदे भारत का संचालन हो रहा है.
जोधपुर रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन का संचालन दिवाली से पहले किया जाएगा. रेलवे बोर्ड ने इस वर्ष मार्च में ही जोधपुर से मऊ के बीच चलने वाली ट्रेन को अमृत भारत में परिवर्तित कर वीकली स्पेशल के रूप में चलाने की मंजूरी दी थी. यह ट्रेन जोधपुर से जयपुर, कानपुर होते हुए चलेगी. इसका नंबर 14809 और 14810 होगा. इसमें 10 एसी कोच होंगे. दो साल पहले जोधपुर से गोरखपुर के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी, जो नहीं चली थी.
यहां होगा ठहराव: आते और जाते समय यह ट्रेन पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या, अयोध्या कैंट, शाहगंज, खुरासान रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद में रुकेगी.
कुछ ऐसी सुविधाएं होंगी इसमें: अमृत भारत 3.0 में झटके कम लगेंगे, इसके लिए सेमी-कपल्ड और सस्पेंशन तकनीक का उपयोग किया गया है. इससे ट्रेन के रुकने या चलने पर झटके महसूस नहीं होंगे. हर कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, फोल्डेबल स्नैक टेबल, बोतल होल्डर और आरामदायक सीटें व बर्थ हैं. इंटीरियर आकर्षक है. स्वच्छ बायो-वैक्यूम शौचालय हैं. सुरक्षा के लिए हर डिब्बे में सीसीटीवी है, गार्ड कोच में सुरक्षा निगरानी प्रणाली है. दिव्यांगजनों के लिए विशेष टॉयलेट और चौड़े दरवाजे दिए गए हैं. स्पीड के लिए आगे-पीछे इंजन लगेंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


