होमक्राइमराजस्थान के 3 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 25 शहरों में दिखेगा मानसून का असर
क्राइम

राजस्थान के 3 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 25 शहरों में दिखेगा मानसून का असर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे के बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। हालांकि जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर सहित 25 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्…

Navbharat Times के अनुसार2 अगस्त 2026 को 04:15 am बजे
राजस्थान के 3 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 25 शहरों में दिखेगा मानसून का असर

सौजन्य से:- Navbharat Times

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे के बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। हालांकि जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर सहित 25 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जयपुर: राजस्थान में पिछले चार दिनों से अलग अलग अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। मानसूनी बारिश का दौर जारी है। लेकिन अब मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे के बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी।

आज से प्रदेश के कई जिलो में बारिश होगी धीमी

दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर बना लो प्रेशर एरिया अब कमजोर होकर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान की ओर शिफ्ट हो गया है। इसके प्रभाव से रविवार तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

बारिश को लेकर इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने विभिन्न जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।

ऑरेंज अलर्ट: सिरोही, जालौर और पाली जिलों में भारी से अति भारी बारिश, बिजली चमकने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

येलो अलर्ट: जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर सहित 25 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी राजस्थान: बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी और नागौर (खींवसर, मेड़ता आदि) में 2 अगस्त तक बारिश का जोर बना रहेगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

3 अगस्त से बदलाव: मानसून ट्रफ रेखा के उत्तर की ओर खिसकने से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बारिश में कमी आएगी।

3 से 5 अगस्त: बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें