ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मारी, 3 की मौत: सांवरिया सेठ से लौट रहे एक ही परिवार के 3 घायल, जयपुर रेफर - Mozmabad (Jaipur) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Mozmabad - Jaipur Ajmer Highway Accident: Bus Truck Collision Injures 3, Deaths Reported ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मारी, 3 की मौत:सांवरिया सेठ से लौट रहे एक ही परिवार के 3 घायल,…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Mozmabad
- Jaipur Ajmer Highway Accident: Bus Truck Collision Injures 3, Deaths Reported
ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मारी, 3 की मौत:सांवरिया सेठ से लौट रहे एक ही परिवार के 3 घायल, जयपुर रेफर
- कॉपी लिंक
जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर मौजमाबाद उपखंड क्षेत्र के महला गांव के पास सोमवार तड़के सड़क हादसा हो गया। चित्तौड़गढ़ स्थित सांवरिया सेठ मंदिर के दर्शन कर जयपुर लौट रहे एक ही परिवार के यात्रियों से भरी निजी बस को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट
सांवरिया सेठ मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे
मोखमपुरा थानाधिकारी सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि जयपुर से करीब 20 लोग निजी बस से सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय महला गांव के पास बस का एक्सल टूट गया था। ड्राइवर बस को सड़क किनारे खड़ी कर उसकी मरम्मत कर रहा था।
ट्रक ने खड़ी बस को जोरदार टक्कर मारी
इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस ड्राइवर साताराम, मधुराज बेटा सतीश निवासी घाट की गूणी, जयपुर और राहुल हरिजन बेटा अनिल निवासी चांदपोल, जयपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मोखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय जगन चौपड़ा, धर्मराज गुर्जर व अन्य लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएमएस अस्पताल, जयपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने तीनों शवों को दूदू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


