जयपुर : मुंबई के लिए आज से 3 नई फ्लाइट शुरू, इंटरनेशनल यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांपिंग खत्म
जयपुर : मुंबई के लिए आज से 3 नई फ्लाइट शुरू, इंटरनेशनल यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांपिंग खत्म जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए एयर इंडिया की नई AI-413/414 फ्लाइट शुरू हुई। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बोर्डिंग…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर : मुंबई के लिए आज से 3 नई फ्लाइट शुरू, इंटरनेशनल यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांपिंग खत्म
जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए एयर इंडिया की नई AI-413/414 फ्लाइट शुरू हुई। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांपिंग भी मंगलवार से समाप्त कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों के लिए मंगलवार से दो अहम बदलाव हुए हैं। मुंबई के लिए नई उड़ान शुरू की गई है, वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स से यात्रा करने वाले यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांपिंग की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है।
मुंबई के लिए नई उड़ान शुरू
जयपुर से मुंबई के बीच एयर इंडिया की नई फ्लाइट AI-413/414 मंगलवार से शुरू हो गई। इसके साथ ही जयपुर-मुंबई रूट पर यात्रियों के लिए उड़ानों के विकल्प बढ़ गए हैं। शेड्यूल के अनुसार AI-413 फ्लाइट मुंबई से रात 11:10 बजे जयपुर पहुंचेगी, जबकि AI-414 जयपुर से सुबह 6 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। इसके अलावा जयपुर से मुंबई के लिए कुल तीन नई फ्लाइट शुरू होने की जानकारी सामने आई है। नई उड़ानों से जयपुर और मुंबई के बीच हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
यह भी पढें- राजस्थान: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?
बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांपिंग खत्म
इंटरनेशनल यात्रियों के लिए भी मंगलवार से नई व्यवस्था लागू हो गई है। अब विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांप नहीं लगाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्डिंग पास पर मैनुअल स्टांपिंग की आवश्यकता नहीं होगी। इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की प्रक्रिया को अधिक सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में बदलाव माना जा रहा है। हालांकि यात्रियों के पासपोर्ट पर स्टॉम्पिंग की व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रहेगी। दरअसल बोर्डिंग पास पर स्टॉम्पिंग की व्यवस्था घरेलू उड़ानों में पहले ही खत्म की जा चुकी है। पास पर स्टॉम्पिंग से इसे रीड करने में दिक्कतें आ रही थीं। इसके चलते इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


