जवाब छाप पुलिस ने ज्वेलर पर जानलेवा हमला कर लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जयपुर पुलिस ने ज्वेलर पर जानलेवा हमला करके लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 3 किलो वजनी चांदी की सिल्लियां बरामद की हैं।

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में ज्वेलर से लूट मामला: पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया, चांदी गलाकर बनवाई सिल्लियां
जयपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. 3 किलो चांदी की सिल्ली और कार बरामद.
Published : July 13, 2026 at 7:36 PM IST
जयपुर: जिले की पश्चिम जिला पुलिस ने खोरा बीसल थाना क्षेत्र में ज्वेलर पर जानलेवा हमला करके लूट करने वाली गैंग का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मुख्य सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 किलो वजनी चांदी की सिल्लियां बरामद की गई हैं, जो लूटे गए जेवरात को गलाकर बनाई गई थीं. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई किराए की स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है.
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 3 जुलाई की रात को खोरा बीसल थाना क्षेत्र के गांव नांगल लाड़ी में ज्वेलर शंकर लाल शर्मा पर हमला हुआ था. पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. ज्वेलर घायल अवस्था में मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित ने बताया कि वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. उनके पास बैग में करीब 10 किलो चांदी के आभूषण, सोने के जेवर और 15,000 रुपये नकद थे. पीड़ित ज्वेलर ने पुलिस को बताया कि रास्ते में एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उनका रास्ता रोका. कार से चार बदमाश लाठी-डंडों के साथ उतरे और उन पर हमला बोल दिया. हमले में ज्वेलर के दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गए, साथ ही सिर, नाक और आंखों पर गंभीर चोटें आईं. बदमाश जेवरात भरा बैग छीनकर फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें- एक ही रात में दो ATM को बनाया निशाना, नीमराणा में उखाड़ ले गए पूरा एटीएम, बहरोड़ में सायरन बजने से टली लूट
1300 किमी तक चली पुलिस की छापेमारी: डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देशन में एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता और एसीपी शिवकुमार भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले. अंधेरे और बारिश के बावजूद पुलिस को मौके पर कार का सन कर्टन मिला, जिस पर "शिफ्ट रियर लेफ्ट विंडो" लिखा था. इस सुराग के आधार पर 50 किलोमीटर दायरे के 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए. तकनीकी विश्लेषण, साइबर इनपुट और परंपरागत जांच के जरिए पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और 1300 किलोमीटर की दूरी तय कर विभिन्न जगहों पर दबिश दी. सोमवार को कालवाड़ रोड सिरसी लिंक रोड क्षेत्र से कमलेश कुमार बाज्या, अशोक मीणा उर्फ गोलू और विशाल मीणा को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में तीनों ने लूट की वारदात कबूल ली.
3 किलो वजनी चांदी की सिल्लियां बरामद: डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपियों ने लूटे गए चांदी के आभूषणों को गलाकर सिल्लियां बनवा ली थीं. पुलिस ने 3 किलो वजनी चांदी की सिल्लियां बरामद कर ली हैं. सोने के जेवरात बरामद करने का प्रयास जारी है. आरोपी कमलेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट थी, खर्चे के लिए पैसे की जरूरत थी, इसलिए उसने लूट की वारदात की. मुख्य साजिशकर्ता जितेंद्र शर्मा फरार है, जिसकी तलाश जारी है. अन्य सहयोगियों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, लूट, नकबजनी, एनडीपीएस एक्ट समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं. मुख्य आरोपी कमलेश कुमार पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं. पुलिस अन्य संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- आंख में मिर्च पाउडर झोंककर लूट करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


