आज 30-जिलों में बारिश का अलर्ट,भरतपुर में स्कूलों की छुट्टी: अलवर, सीकर, चूरू में भारी बरसात; जानें- अगले 3 दिन कैसा रहेगा मानसून - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rain Alert | Bharatpur Sikar Alwar Churu Heavy Rainfall Update LIVEआज 30-जिलों में बारिश का अलर्ट,भरतपुर में स्कूलों की छुट्टी:अलवर, सीकर, चूरू में भारी बरसात; जानें-…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rain Alert | Bharatpur Sikar Alwar Churu Heavy Rainfall Update
LIVEआज 30-जिलों में बारिश का अलर्ट,भरतपुर में स्कूलों की छुट्टी:अलवर, सीकर, चूरू में भारी बरसात; जानें- अगले 3 दिन कैसा रहेगा मानसून
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 30 जिलों में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने सीकर और झुंझुनूं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भरतपुर में आज स्कूलों की छुट्टी है। शुक्रवार को भी भी राजस्थान के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का दौर जारी रहा।
जयपुर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में 3 इंच तक बरसात दर्ज की गई। भरतपुर, अलवर, सीकर और चूरू में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया।
वहीं, धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में मूसलाधार बारिश के बाद कई कॉलोनियों की सड़कें पानी में डूब गईं। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन न अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
प्रदेश में बारिश की स्थिति
कहां कितनी हुई बरसात: पिछले 24 घंटों में अलवर, तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, भरतपुर, चूरू जिले में तीन इंच तक बरसात हुई। इन जिलों के अलावा बारां, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक समेत अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। लगातार बाारिश के कारण चूरू के सादुलपुर, धौलपुर के राजाखेड़ा सहित कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया।
पार्वती नदी से दूर रहने की चेतावनी: धौलपुर में लगातार पानी की आवक होने से पार्वती डैम का जलस्तर 217.60 आरएल मीटर से बढ़कर 218.90 आरएल मीटर पर पहुंच गया है। पार्वती नदी अपने खतरनाक जलस्तर 481.8 मीटर के मुकाबले फिलहाल 475.48 मीटर पर बह रही है। इसके आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। भरतपुर के बंध बारेठा बांध का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन के अनुसार जल्द ही इसके गेट खोले जा सकते हैं।
पारा 38 डिग्री से नीचे आया: राज्य में हो रही लगातार बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। कल प्रदेश के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान की मौसम से जुड़ी PHOTOS
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के सरकारी स्कूल के 31 बच्चों की सपनों वाली उड़ान, पहली बार करेंगे हवाई सफर, दिल्ली में देखेंगे राष्ट्रपति भवन

Rajasthan Weather News: जयपुर में फिर बारिश का दौर, अगले 3-4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; 30 जिलों में यलो अलर्ट

एबीवीपी ने राजस्थान में छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग की


