होमशिक्षा-करियरझालावाड़ स्कूल में घुसा पानी, 30 स्टूडेंट फंसे: कोटा में नोनेरा ऐबरा बांध के 3 गेट खोले, कालीसिंध बांध भी भरा, बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया - Jaipur News
शिक्षा-करियर

झालावाड़ स्कूल में घुसा पानी, 30 स्टूडेंट फंसे: कोटा में नोनेरा ऐबरा बांध के 3 गेट खोले, कालीसिंध बांध भी भरा, बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rainfall Flood LIVE Photos Update; Jaipur Barmer Weather Alert | Jhalawar Dam Overflow LIVEझालावाड़ स्कूल में घुसा पानी, 30 स्टूडेंट फंसे:कोटा में नोनेरा ऐबरा बांध के…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 अगस्त 2026 को 09:15 am बजे
झालावाड़ स्कूल में घुसा पानी, 30 स्टूडेंट फंसे:  कोटा में नोनेरा ऐबरा बांध के 3 गेट खोले, कालीसिंध बांध भी भरा, बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Rainfall Flood LIVE Photos Update; Jaipur Barmer Weather Alert | Jhalawar Dam Overflow

LIVEझालावाड़ स्कूल में घुसा पानी, 30 स्टूडेंट फंसे:कोटा में नोनेरा ऐबरा बांध के 3 गेट खोले, कालीसिंध बांध भी भरा, बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। झालावाड़ में मनोहर थाना के झीकनी गांव स्थित सरकारी स्कूल में पानी घुस गया। स्कूल में मौजूद 30 से ज्यादा स्टूडेंट फंस गए। लोगों ने रेस्क्यू कर उनको सुरक्षित बाहर निकाला।

कोटा में राम जल सेतु लिंक परियोजना के नोनेरा ऐबरा बांध में जलस्तर 214.50 मीटर पहुंच गया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की। झालावाड़ जिले में कालीखाड़ डैम तेज बारिश के बाद ओवरफ्लो हो गया। डैम पर 6 इंच की चादर चल रही है।

इससे पहले, रविवार को जयपुर का कानोता बांध छलक गया। बाड़मेर और बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में तेज बारिश से सड़कों पर नदी की तरह पानी बहता नजर आया। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। बारां के शाहबाद एरिया में 2 इंच तक पानी बरसा।

राजस्थान में मौसम की तस्वीर

मानसून के बड़े अपडेट्स

बारां के शाहबाद में 48 MM पानी बरसा : पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। हनुमानगढ़ के भादरा में 31, बारां जिले के शाहबाद में 48, जोधपुर के भोपालगढ़ में 30, सिरोही के माउंट आबू में 25, श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 24, हिंदूमलकोट में 17, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 37MM बरसात दर्ज हुई। अजमेर, दौसा, टोंक, उदयपुर समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना बना रहा।

बाड़मेर में तापमान 39.9 डिग्री : राज्य में हो रही बारिश का असर तापमान पर रहा। नागौर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, प्रतापगढ़ में तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। झुंझुनूं, अलवर, चूरू समेत अन्य शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। रविवार को सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38.3, चूरू में 35, जालोर में 34.7, दौसा में 35, झुंझुनूं में 33.8, जोधपुर में 33.7, बीकानेर में 34, श्रीगंगानगर व अलवर में 33.5, पिलानी में 33.7 और चित्तौड़गढ़ में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मानसून कैसे सामान्य स्थिति में लौटा : मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक लो-प्रेशर सिस्टम उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगते छत्तीसगढ़ के एरिया पर बना हुआ है। ये सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की तरफ आगे बढ़ रहा है। मानसून ट्रफ लाइन अब उत्तर से शिफ्ट होकर अपनी सामान्य स्थिति में आ गई है। जो वर्तमान में बीकानेर, ग्वालियर, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ (लो-प्रेशर सिस्टम से होकर), पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उससे लगते एरिया पर एक्टिव है।

इन सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी, पुरी छोर में 10 और 11 अगस्त को कई स्थानों पर मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। बारिश का ये दौर 13 अगस्त तक चलेगा। 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में मौसम ड्राई होने लगेगा। 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के इलाकों में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

मौसम की अन्य PHOTOS…

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें