जोधपुर एम्स से राहत भरी खबर: 300 रुपए तक की सभी जांचें होगी फ्री, 12 अगस्त से नियम लागू
जोधपुर एम्स से राहत भरी खबर: 300 रुपए तक की सभी जांचें होगी फ्री, 12 अगस्त से नियम लागू जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में NICU, लेबर रूम या मैटरनिटी वार्ड में भर्ती नवजात के लिए बेड निशुल्क होगा. Published : August 8, 2026…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर एम्स से राहत भरी खबर: 300 रुपए तक की सभी जांचें होगी फ्री, 12 अगस्त से नियम लागू
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में NICU, लेबर रूम या मैटरनिटी वार्ड में भर्ती नवजात के लिए बेड निशुल्क होगा.
Published : August 8, 2026 at 9:13 PM IST
जोधपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर ने मरीजों को बड़ी राहत देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. एम्स प्रशासन ने 300 रुपए प्रति जांच तक की वर्तमान लागत वाले सभी इन्वेस्टिगेशन और लेबोरेटरी जांच शुल्कों (User Charges) को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है. मतलब अब एम्स जोधपुर में 300 रुपए की प्रति जांच तक की सभी चिकित्सा जांचें पूरी तरह मुफ्त होंगी. केवल उन्हीं जांचों का पैसा लिया जाएगा, जिनकी दर 300 रुपए प्रति जांच से ज्यादा है.
जोधपुर एम्स के पीआरओ डॉ. जीवनराम विश्नोई ने बताया कि संस्थान के प्रस्ताव पर मंत्रालय की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है. यह व्यवस्था और संशोधित शुल्क 12 अगस्त 2026 से प्रभावी होंगे. एम्स प्रबंधन ने तीन सौ रुपए से महंगी जांचों की दरों को संशोधित किया है. सारी संशोधित सूची एम्स की वेबसाइट पर अपलोड की है. जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत एनआईसीयू (NICU), लेबर रूम या मैटरनिटी वार्ड में भर्ती नवजात शिशुओं के लिए बेड का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
300 प्रति टेस्ट तक की मुफ्त होने वाली प्रमुख जांचें
- बायोकेमिस्ट्री जांच: थायराइड पैनल (TSH+FT3+FT4), लिपिड प्रोफाइल, लीवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) पैनल, एचबीए1सी (HbA1c), ब्लड शुगर, बिलिरूबिन, यूरिया, क्रिएटिनिन, विटामिन बी12 और कैल्शियम आदि.
- कार्डियोलॉजी एवं रेडियोलॉजी: ईसीजी (ECG), 2D इकोकार्डियोग्राफी, ट्रैडमिल टेस्ट (TMT), होल्टर मॉनिटरिंग, सभी प्रकार के सामान्य एक्स-रे (जैसे छाती, सिर, रीढ़ और हाथ-पैर के एक्स-रे), सीटी स्कैन ब्रेन (बिना कंट्रास्ट) और पेट का अल्ट्रासाउंड आदि.
- पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी: कम्पलीट हीमोग्राम (Complete Haemogram), पीटी (PT) और आईएनआर (INR), बोन मैरो एस्पिरेशन, यूरिन रूटीन माइक्रोस्कोपी, मलेरिया एंटीजन और विभिन्न प्रकार के बैक्टीरियल व फंगल कल्चर आदि.
कमरा किराया भी घटाया : अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए कमरा किराया भी संशोधित किया है. अब सामान्य वार्ड 60 रुपए प्रतिदिन, सेमी प्राइवेट 1,200 रुपए प्रतिदिन और निजी कमरा 3,500 प्रतिदिन शुल्क पर मिलेगा.
पढ़ें: जोधपुर एम्स में 2026 का पहला अंगदान: ब्रेन डेड श्रमिक ने तीन लोगों को दिया नया जीवन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

निकाय-चुनाव: अगले सप्ताह निकल सकती है वार्डों की आरक्षण लॉटरी: जल्द साफ होगी ओबीसी आरक्षण की स्थिति; अगले महीने चुनाव की तैयारी - Jaipur News

उदयपुर में ब्रिक्स प्रतिनिधियों की बैठक, डिजिटल इकोनॉमी और ग्लोबल साउथ के सहयोग पर बनी रणनीति

कल राजस्थान में अतिभारी बारिश का अलर्ट; बांसवाड़ा,ब्यावर,डूंगरपुर,राजसमंद,सिरोही व उदयपुर के लिए चेतावनी जारी


