जयपुर के सरकारी स्कूल के 31 बच्चों की सपनों वाली उड़ान, पहली बार करेंगे हवाई सफर, दिल्ली में देखेंगे राष्ट्रपति भवन
जयपुर के सरकारी स्कूल के 31 बच्चों की सपनों वाली उड़ान, पहली बार करेंगे हवाई सफर, दिल्ली में देखेंगे राष्ट्रपति भवन सरकारी स्कूलों के 31 बच्चे 'फ्लाइट ऑफ फैंटेसी' के तहत दिल्ली में दिल्ली में राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर के सरकारी स्कूल के 31 बच्चों की सपनों वाली उड़ान, पहली बार करेंगे हवाई सफर, दिल्ली में देखेंगे राष्ट्रपति भवन
सरकारी स्कूलों के 31 बच्चे 'फ्लाइट ऑफ फैंटेसी' के तहत दिल्ली में दिल्ली में राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट का करेंगे दीदार.
Published : August 8, 2026 at 8:18 AM IST
जयपुर : राजधानी जयपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 31 होनहार बच्चों के लिए यह शनिवार बेहद खास और यादगार बनने जा रहा है. इन बच्चों का पहली बार हवाई जहाज में बैठने का सपना अब सच होने जा रहा है. सोशल संगठन 'राउंड टेबल इंडिया', 'जयपुर पिंकसिटी राउंड टेबल-171' और उनकी सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से 'फ्लाइट ऑफ फैंटेसी' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और मेधावी बच्चों को नए अनुभवों से जोड़कर उनके सपनों को पंख देना है.
ये छात्र दिल्ली में राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट का भी भ्रमण करेंगे. फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के तहत बच्चे जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे से उड़ान भरकर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से उन्हें बस के माध्यम से राष्ट्रपति भवन ले जाया जाएगा, जहां बच्चों को गाइडेड टूर कराया जाएगा. इस दौरान वे देश के लोकतंत्र, इतिहास और राष्ट्रपति भवन के महत्व से परिचित होंगे. इसके साथ ही बच्चे इंडिया गेट और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) का भी दौरा करेंगे, जिससे उन्हें देश के वीर जवानों के त्याग और बलिदान की प्रेरणा मिलेगी. दिनभर के भ्रमण के बाद सभी बच्चे दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से ट्रेन द्वारा जयपुर लौटेंगे.
इसे भी पढ़ें: सरकारी शिक्षक ने पूरा किया वादा, 12वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाली 3 छात्राओं को करवाई हवाई यात्रा
यात्रा से पहले शुक्रवार रात छात्रों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से उनके जयपुर आवास पर मुलाकात की. इस अवसर पर मंत्री दिलावर ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'फ्लाइट ऑफ फैंटेसी' केवल हवाई यात्रा नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का अभियान है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नए अनुभव और अवसर बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं और उन्हें जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा देते हैं. मंत्री ने कहा कि पहली बार आसमान में उड़ान भरने वाला बच्चा ये विश्वास लेकर लौटता है कि वो जीवन में किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकता है. उन्होंने दानदाताओं की इस सामाजिक पहल के लिए सराहना की.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में ऐसे सामाजिक प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. राजस्थान सरकार भी शिक्षा, नवाचार और युवाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. वहीं छात्रों के लिए मंत्री ने कहा, आज वो केवल हवाई जहाज में नहीं बैठ रहे हैं, बल्कि अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके नाम अपना प्रेरणादायक संदेश भी रिकॉर्ड किया, जिसे यात्रा के दौरान सुनाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: शिक्षा विभाग की नई पहल : होनहार छात्रों को मिलेगा हवाई यात्रा का मौका, हुआ एमओयू
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Weather News: जयपुर में फिर बारिश का दौर, अगले 3-4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; 30 जिलों में यलो अलर्ट

आज 30-जिलों में बारिश का अलर्ट,भरतपुर में स्कूलों की छुट्टी: अलवर, सीकर, चूरू में भारी बरसात; जानें- अगले 3 दिन कैसा रहेगा मानसून - Jaipur News

एबीवीपी ने राजस्थान में छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग की


