मुर्शिदाबाद से अजमेर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त,33घायल
मुर्शिदाबाद से अजमेर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त,33घायल * मुर्शिदाबाद से अजमेर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त,33घायल। * गोखुला नदी सड़क पुल के डिवाइडर से टकराई बस। * 32 यात्रियों को आई मामूली चोट, एक रेफर। * राष्ट्रीय राजमार्ग 19…

सौजन्य से:- livehindustan.com
मुर्शिदाबाद से अजमेर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त,33घायल
* मुर्शिदाबाद से अजमेर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त,33घायल। * गोखुला नदी सड़क पुल के डिवाइडर से टकराई बस। * 32 यात्रियों को आई मामूली चोट, एक रेफर। *
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस बाराचट्टी में गोखुला नदी पुल के डिवाइडर से टकरा गई। शुक्रवार तड़के हुई इस घटना में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी 33 लोग घायल हो गए। इनमें 32 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। एक महिला जुमातून बीवी को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद शहर से तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह चादरपोशी के लिए जा रही थी। बाराचट्टी में गोखुला नदी पर डिवाइडर से बस टकराकर क्षतिग्रस्त हो हुई। सड़क पर तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस आई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी जैसे हालात हो गए। एक लेन पर गाड़ियों का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से हटाकर यातायात बहाल किया गया.
ये लोग घायल हुए हैं
घायलों में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के कोनिसा बीबी, मसूद शेख, मोहिउद्दीन, रकीब शेख, रवाई शेख, नासिर शेख, अमानुल्लाह शेख, मुस्लिम शेख, हसम शेख, मोहम्मद लोआस, हसीवा बेगम, मनवर शेख, समसुद्दीन, रोजीना खातून, रजल शेख, रट्टू शेख, कोरजी बीबी, परमो नामी बीबी, जुमातून बीबी, सैली बीवी, फलटू शेख, बाबुल शेख, हिलालुद्दीन, अंजली, गुलाम अंबिया, डोली बीवी, मुस्लिम शेख, हसन शेख, मसूर रहना, मोरजी बीवी, नसीबा बेगम, शरीयत शेख, बर्द्धमान के इरशाद शेख घायल हो गए। इनमें से जुमातून बीवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस हक ने बताया कि जो जुमातून बीवी के हाथ में फ्रैक्चर है जबकि अन्य लोगों को मामूली चोट आईं है.
गोखुला पुल पर 40 दिनों में चार सड़क हादसे
गोखला पुल पर पर 40 दिनों में चार सड़क हादसे हुए। गोखुला नदी पर तीन पुल बनाए गए हैं। इनमें से झारखंड की ओर से आने वाली सड़क के एक लेन पर दो पुलों के बीच डिवाइडर का निर्माण कराया गया है। इलाके की सड़क के हाल से अपरिचित दूसरे राज्य के चालक चकमा खा खा जा रहे हैं। इस कारण पिछले 40 दिनों में चार घटनाएं हुई हैं। तीन घटनाओं में मालवाहक वाहन पलटे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को डिवाइडर के समीप सांकेतिक बोर्ड लगाना चाहिए ताकि रात्रि पर वाहन चालकों को सड़क की गतिविधि समझने में दिक्कत न हो.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


