जयपुर में ही 33 जिलों के मैच, दूसरे जिलों ने कहा-पैसा मिलेगा...तभी मैच कराएंगे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Matches For 33 Districts Were Held In Jaipur, While Other Districts Said They Would Only Host Matches If They Received The Money. जयपुर में ही 33 जिलों के मैच, दूसरे जिलों ने क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Matches For 33 Districts Were Held In Jaipur, While Other Districts Said They Would Only Host Matches If They Received The Money.
जयपुर में ही 33 जिलों के मैच, दूसरे जिलों ने कहा-पैसा मिलेगा...तभी मैच कराएंगे
- कॉपी लिंक
आरसीए में किसी की भी सत्ता होती है तो उसका एक ही मकसद होता है कि राजस्थान के हर जिले में क्रिकेट का विस्तार हो। आमतौर पर राजस्थान स्टेट चैम्पियनशिप के मैचों का आयोजन जयपुर सहित 7-8 जिलों में होता रहा है। आरसीए एडहॉक कमेटी के रहते भी 7-8 जिलों में कोल
हालांकि जो बात सामने आई है उसमें यही जानकारी मिली है कि ज्यादातर जिलों ने अपने पिछले पैसे बकाया होने के कारण मैचों का आयोजन करने से इनकार कर दिया है। उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा कि हमारे करीब 25-30 लाख रुपए बकाया हैं। हमें भी होटल वालों और अन्य वेंडर को पैसे देने होते हैं। कब तक उधार से काम चलाएंगे। ऐसी ही बात जोधपुर जिला क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने भी कही। उन्होंने कहा कि हमारे भी 8-10 लाख रुपए बकाया हैं। भीलवाड़ा क्रिकेट संघ के अधिकारी से जब बात हुई तो उन्होंने कहा कि पैसे तो हमारे भी बकाया हैं लेकिन हमारे ग्राउंड तैयार नहीं थे इसलिए हमने मैच कराने में असमर्थता जाहिर की। झुंझुनूं में जब बात की तो उन्होंने कहा, अंडर-16 के मैच कराने के लिए आरसीए से फोन आया था लेकिन हमारे यहां रानी दादी का मेला चल रहा है इसलिए जिस रेट में आरसीए चाहता है उस रेट में होटल वगैरह उपलब्ध नहीं हो पाएंगे, इसलिए हमने मैच कराने में असमर्थता जताई।
एनजीटी के प्रतिबंध के कारण एसएमएस में नहीं हो रहे मैच
खास बात तो यह है कि इन स्टेट चैम्पियनशिप के कोई भी मैच एसएमएस स्टेडियम में भी नहीं हो रहे। एसएमएस स्टेडियम में एनजीटी ने ग्राउंड वाटर उपयोग के कारण किसी भी तरह की खेल गतिविधि कराने पर प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि अब एसएमएस में एसटीपी प्लांट लग गया है लेकिन एनटीजी से क्लियरेंस अभी तक नहीं मिला है।
जयपुर में RCA करा रहा है तो दूसरे जिलों में क्यों नहीं?
राजस्थान क्रिकेट संघ के बाबू लोग जब जयपुर में सारे मैचों का आयोजन खुद कर रहे हैं तो वे अन्य जिलों में भी मैचों का आयोजन कर सकते हैं। जयपुर में होटल, ग्राउंड, वेंडर, अंपायर, स्कोरर आदि की ड्यूटी लगाई जा सकती है तो आरसीए अन्य जिलों में भी ये काम कर सकता है। जयपुर में तो जयपुर जिला क्रिकेट संघ के सहयोग से मैचों का आयोजन नहीं हो रहा। यहां तो सारे मैचों का आयोजन खुद आरसीए ही करा रहा है। स्टेट चैम्पियनशिप कराने का जिम्मा वैसे भी राजस्थान क्रिकेट संघ का है न कि जिला क्रिकेट संघ का।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


