जोधपुर नगर-निगम के 385 उम्मीदवारों की कल तय होगी किस्मत: ढाई लाख से ज्यादा युवा वोटर्स तय करेंगे किसका बोर्ड बनेगा; 729 बूथ पर होगा मतदान - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Municipal Corporation Election | Voting For 100 Wards Begins जोधपुर नगर-निगम के 385 उम्मीदवारों की कल तय होगी किस्मत:ढाई लाख से ज्यादा युवा वोटर्स तय करेंगे किसका बोर्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Municipal Corporation Election | Voting For 100 Wards Begins
जोधपुर नगर-निगम के 385 उम्मीदवारों की कल तय होगी किस्मत:ढाई लाख से ज्यादा युवा वोटर्स तय करेंगे किसका बोर्ड बनेगा; 729 बूथ पर होगा मतदान
- कॉपी लिंक
जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के पार्षद लिए कल मतदान होगा। यहां 385 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, इनमें भाजपा-कांग्रेस के 100-100 और बाकी 185 अन्य दलों (बीएसपी, रालोपा, आप) समेत निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं।
निकाय चुनाव का परिणाम 14 सितंबर को आएगा। निगम के मेयर के लिए 21 और डिप्टी मेयर के लिए 22 सितंबर को चुनाव होंगे।
इस बार शहरी चुनाव में 2 लाख 74 हजार 094 युवा वोटर्स यानी 18 से 35 साल तक उम्र के मतदाताओं पर सभी की नजर है। क्योंकि कुल मतदाता का 38.5 प्रतिशत हिस्सेदानी इन युवा वोटर्स की है।
18 से 25 एज ग्रुप के 1 लाख से ज्यादा वोटर्स
शहर में 18 से 25 एज ग्रुप के महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या 1,07,728 है। इनमें पुरुष वोटर्स की संख्या 58 हजार 728 और महिला वोटर्स की संख्या 49 हजार है।
वहीं वार्ड नंबर 72 में पुरुष वोटर्स की संख्या 1265 है, लेकिन यहां महिला वोटर्स महज 657 ही है। इनमें सबसे ज्यादा इस एज ग्रुप के वोटर्स वार्ड नंबर 94 में हैं, जहां 18 से 25 एज ग्रुप के पुरुष 1255 और महिला वोटर्स की संख्या 1053 है।
वहीं इस एज ग्रुप में सबसे कम वोटर्स वाला वार्ड 15 नंबर है। जहां पुरुष वोटर्स 243 और महिला वोटर्स 194 ही है।
18 से 35 एज ग्रुप 2 लाख 76 हजार वोटर्स, 51 से 60 साल वालों में महिला वोटर्स ज्यादा
18 से 35 एज ग्रुप में महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या 2 लाख 76 हजार 094 है। इनमें 1 लाख 45 हजार 037 पुरुष और 1 लाख 31 हजार 057 महिला वोटर्स हैं।
वहीं 51 से 60 साल के उम्र के वोटर्स की बात की जाए तो इनमें महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 51 से 59 एज ग्रुप में पुरुष वोटर्स 47,512 और महिला मतदाताओं की संख्या 48,821 है। इनमें पुरुष और महिला वोटर्स में 1,309 का अंतर है।
इसी तरह 60 और इससे ज्यादा एज ग्रुप में भी महिला वोटर्स पुरुष मतदाताओं से 1,449 ज्यादा है। महिला 56,145 है, जबकि पुरुष मतदाता 54,696 है।
भाजपा में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत: निकाय चुनाव की पूरी कैंपेनिंग संभाली। टिकट बंटवारे में भी खूब चली। जोधपुर के हर वार्ड में प्रत्याशियों के समर्थन में सभा, प्रचार और रोड शो तक किया।
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल: परिसीमन में बने नए वार्डों में इनकी लूणी विधानसभा के भी क्षेत्र है। इनकी कमान खुद कैबिनेट मंत्री ने भी संभाल रखी थी।
राजेंद्र पालीवाल: भाजपा शहर जिलाध्यक्ष पर बोर्ड बनाने का दबाव। कई हद तक बागियों को भी मनाया लेकिन बहुमत के साथ बोर्ड बनाना प्रायरिटी में है।
इसके अलावा शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, पूर्व जेडीए चेयरमैन महेंद्र राठौड़।
कांग्रेस में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
पूर्व सीएम अशोक गहलोत: टिकट बंटवारे से लेकर निकाय चुनाव का मैनेजमेंट पर्दे के पीछे रहकर संभाला। वोटिंग से दो दिन पहले जोधपुर में आकर सभा की।
राजेंद्र सोलंकी: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी। निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के नॉमिनेशन से लेकर उनके प्रचार-प्रसार तक की जिम्मेदारी।
कुश गहलोत: बागियों को मनाने से लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने की जिम्मेदारी रही। कइयों पर एक्शन भी लिया। लेकिन, कांग्रेस के परंपरागत वार्ड बचाने की जिम्मेदारी।
इसके अलावा पूर्व विधायक मनीषा पंवार, लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा और सूरसागर विधानसभा प्रत्याशी शहजाद खान।
ये भी पढ़ें…
जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है
जोधपुर में BJP-कांग्रेस के 46 उम्मीदवार करोड़पति
यहां देखिए जोधपुर के 100 वार्डों में किन-किन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला…
यहां देखें पूरी लिस्ट…किस वार्ड में कौन प्रत्याशी…
- कांग्रेस ने जोधपुर में मेट्रो-मोनो रेल का वादा किया: अशोक गहलोत ने बीजेपी विधायक को देखकर रोकी गाड़ी, हाथ मिलाया
- हाईकोर्ट ने जमानत-याचिकाओं की सुनवाई तेज करने का दिया आदेश: अब 3-7 दिन में आएगी फैक्चुअल रिपोर्ट; केस डायरी का खत्म होगा इंतजार
- जोधपुर में कचरे से बनेगी बिजली: 90 प्रतिशत तक काम पूरा; वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का जल्द होगा ट्रायल
- उपभोक्ता आयोगों में नियुक्तियों पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी: 17 सितंबर तक मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, प्रमुख सचिवों को पेश होने का आदेश
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


