बीकानेर ने झुंझुनू को 4-0 से हराया, कोटा व जोधपुर के बीच मुकाबला रहा रोमांचक - jhalawar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jhalawar - Bikaner Defeated Jhunjhunu 4 0, The Match Between Kota And Jodhpur Was Exciting. बीकानेर ने झुंझुनू को 4-0 से हराया, कोटा व जोधपुर के बीच मुकाबला रहा रोमांचक - कॉपी लिंक राज्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jhalawar
- Bikaner Defeated Jhunjhunu 4 0, The Match Between Kota And Jodhpur Was Exciting.
बीकानेर ने झुंझुनू को 4-0 से हराया, कोटा व जोधपुर के बीच मुकाबला रहा रोमांचक
- कॉपी लिंक
राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता में सुपर लीग मैचों के गुरुवार को कड़े मुकाबले हुए। कमलेश गुप्ता, महावीर मैरोठा ने बताया दोपहर 3 बजे से शुरू हुए सुपर लीग 17 वर्षीय मुकाबले में डीडवाना-हनुमानगढ़, हनुमानगढ़-राजसमंद, राजसमंद-झुंझुनूं, डीडवाना-झुंझुनू, गंगानगर- टोंक और 19 वर्षीय मुकाबले अजमेर- बाड़मेर, झुंझुनू- बीकानेर, अजमेर- बाड़मेर, कोटा एकेडमी -जोधपुर के बीच हुए।
प्रथम परिणाम कमलापति सिंघानिया स्कूल में हुए मैच में बीकानेर ने झुंझुनू को 4-0 से हराया। खेल संकुल में चल रहे कोटा एकेडमी एवं जोधपुर के मुकाबले के बीच कई रोमांचित कर देने वाले क्षण देखने को मिले। एसडीएम सोनू कुमारी भी खेल संकुल पहुंची। उन्होंने दोनों टीमों की प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय कर अपनी रुचि के कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा खिलाड़ियों के लिए खेल सुनहरे भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण है इसलिए अपने रुचिकर खेल को शत प्रतिशत दें।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नरेंद्र गहलोत, डॉ. हेमंत शर्मा ने रजिस्ट्रेशन समिति एवं प्रमाण पत्र पुरस्कार वितरण समिति की बैठक लेकर प्रमाण पत्र लेखन एवं पुरस्कार वितरण कार्य को त्वरित गति से संपादित करने के निर्देश दिए। समिति प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश बंधु श्रीवास्तव, अनिल कुमार गुप्ता, मनोज कोठारी, सत्य प्रकाश जोजन, आशा सुयन, सुनीता मेरोठा, अरफिना खातून, राजकवर, बेनजीर अंसारी, प्रतिभा रानी एवं परवीन बेगम ने कार्य के समय पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। खिलाड़ियों के लिए बनाए जा रहे 1265 स्मरण पत्र, 108 मेरिट प्रमाण पत्रों की गति के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार पाटीदार ने सभी कार्मिकों को निष्ठा व लगन से राज्य स्तरीय फुटबॉल छात्रा प्रतियोगिता को संपन्न करने का आह्वान किया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


