जयपुर समेत 4 निगमों में भाजपा बनाएगी मेयर: बीकानेर में कांग्रेस को बहुमत, पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; 4 निगमों में निर्दलीय किंगमेकर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Nagar Nigam Election Results | Jaipur Bharatpur Vote Count LIVEजयपुर समेत 4 निगमों में भाजपा बनाएगी मेयर:बीकानेर में कांग्रेस को बहुमत, पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Nagar Nigam Election Results | Jaipur Bharatpur Vote Count
LIVEजयपुर समेत 4 निगमों में भाजपा बनाएगी मेयर:बीकानेर में कांग्रेस को बहुमत, पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; 4 निगमों में निर्दलीय किंगमेकर
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 10 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव का सोमवार को रिजल्ट आ गया। जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा में भाजपा मेयर बनाएगी। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला।
वहीं, पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय किंगमेकर रहेंगे। पाली और अजमेर में कांग्रेस और अलवर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। जोधपुर में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर है। भरतपुर में निर्दलीय आगे रहे।
जयपुर में 4 और जोधपुर में एक वार्ड का रिजल्ट रोका गया है। यहां री-पोलिंग के बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
आज की सबसे बड़ी चुनावी चर्चा…
जयपुर में राजस्थान की सबसे बड़ी जीत: वार्ड नंबर 113 से कांग्रेस कैंडिडेट गजनफर अली ने 10014 वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। हॉट सीट माने जाने वाले वार्ड 112 से भाजपा कैंडिडेट और जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल हार गईं हैं। वार्ड नंबर- 35 से भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विमल कटियार भी 1461 वोटों से हारे हैं।
जोधपुर में 21 साल की लड़की पार्षद बनीं: वार्ड नंबर 42 से कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष ओंकार वर्मा 279 वोट से चुनाव हार गए हैं। वार्ड 51 से कांग्रेस की 21 साल की कैंडिडेट सरस्वती प्रजापत ने जीत दर्ज की है। वहीं, वार्ड 28 से फुटबॉल नेशनल प्लेयर और भाजपा प्रत्याशी विकास राघवानी जीत गए हैं। वार्ड 99 से कांग्रेस की पूर्व मेयर कुंती देवड़ा को भाजपा की निकिता ने हराया।
उदयपुर में दिग्गजों के रिश्तेदार जीते: वार्ड नंबर 73 से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास के भाई की बहू डॉ हितांशी शर्मा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के उदयपुर शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी डा. पूनम कुंवर भी वार्ड 17 से चुनाव जीतीं हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामाद के भाई अतुल चंडालिया ने 78 और आकाश वागरेचा ने वार्ड नंबर 5 से जीत दर्ज की है।
यहां देखें- जयपुर नगर निगम का रिजल्ट
जयपुर में 723 कैंडिडेट में मुकाबला: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में हुए मतदान की काउंटिंग हो रही है। फिलहाल बीजेपी 32 सीट पर जीत के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस ने 23 और निर्दलीय ने 4 सीट पर जीत दर्ज की है। वार्ड 112 वार्ड से बीजेपी के सुनील कोठारी जीते हैं। कोठारी को मेयर पद के दावेदारों में माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़िए…
यहां देखें- जोधपुर नगर निगम का रिजल्ट
जोधपुर में करीबी मुकाबला: जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। सुबह 8 बजे से शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग हो रही है। इसमें अब तक भाजपा के 44 और कांग्रेस के 43 उम्मीदवार जीते हैं। वहीं अन्य के 10 प्रत्याशी हैं। पूरी खबर पढ़िए…
अब देखिए- काउंटिंग से जुड़ी PHOTOS…
इन नगर-निगमों की खबरें भी पढ़िए
बीकानेर। कोटा। उदयपुर। अलवर। अजमेर। भरतपुर। पाली। भीलवाड़ा
….
नगर-निगम काउंटिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


