होम›शिक्षा-करियर›जयपुर सहित 4 नगर निकायों के रुके हुए रिजल्ट घोषित: कल हुई थी री-पोलिंग; 6 में कांग्रेस और 3 में भाजपा की जीत - Rajasthan News
शिक्षा-करियर

जयपुर सहित 4 नगर निकायों के रुके हुए रिजल्ट घोषित: कल हुई थी री-पोलिंग; 6 में कांग्रेस और 3 में भाजपा की जीत - Rajasthan News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur Municipal Election | Re polling Results Update & Final Tally जयपुर सहित 4 नगर निकायों के रुके हुए रिजल्ट घोषित:कल हुई थी री-पोलिंग; 6 में कांग्रेस और 3 में भाजपा की जीत - कॉपी ल…

bhaskar.com के अनुसार17 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
जयपुर सहित 4 नगर निकायों के रुके हुए रिजल्ट घोषित:  कल हुई थी री-पोलिंग; 6 में कांग्रेस और 3 में भाजपा की जीत - Rajasthan News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur Municipal Election | Re polling Results Update & Final Tally

जयपुर सहित 4 नगर निकायों के रुके हुए रिजल्ट घोषित:कल हुई थी री-पोलिंग; 6 में कांग्रेस और 3 में भाजपा की जीत

- कॉपी लिंक

जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के साथ सुकेत (कोटा) नगर पालिका के 9 वार्ड का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। इन वार्ड के 10 बूथ की ईवीएम में खराबी के बाद बुधवार को री-पोलिंग हुई थी।

आज आए रिजल्ट में नगर निगम के 5 वार्ड में कांग्रेस और तीन वार्ड में भाजपा का पार्षद चुना गया है। सुकेत नगर पालिका के वार्ड में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

सुकेत नगर पालिका में भी कांग्रेस जीती

कोटा की सुकेत नगर पालिका के वार्ड नंबर-4 के भी एक बूथ पर बुधवार को री-पोलिंग हुई थी। आज आए परिणाम में इस वार्ड से कांग्रेस मोहम्मद रफीक ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सत्यराम को 117 वोटों से हराया है।

जल्द हो सकती है मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव की घोषणा

री-पोलिंग के कारण आयोग ने 14 सितंबर को इन तीनों नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित कर दिए थे। री-पोलिंग के रिजल्ट के बाद इन यहां मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव का शेड्यूल जल्द ही घोषित हो सकता है।

जयपुर और कोटा नगर निगम में भाजपा के पास बहुमत है। वहीं, जोधपुर में री-पोलिंग के रिजल्ट के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

Topics:

- जोधपुर में एक बूथ में दोबारा वोटिंग, 72.39% मतदान: देर रात कांग्रेस नेता पहुंचे थाने; महिला पार्षद के ससुर का आरोप-परिवार को बंदी बनाकर रखा

- जोधपुर एयरपोर्ट पर कल से शुरू होगा यात्री सेवा अभियान: यात्रियों से लिया जाएगा फीडबैक, कई कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

- लॉयर्स एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश संजय अग्रवाल का किया अभिनंदन: राजस्थान हाईकोर्ट में हुआ कार्यक्रम; बार ने रखी स्थायी सिटिंग और पद बढ़ाने की मांग

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें