भीड़भाड़ और बेकाबू वाहन: क्या नियमों की अनुपालना पर्याप्त?
जयपुर में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 3 बच्चे शामिल थे. पुलिस ने बताया कि बेकाबू ट्रोले ने सड़क किनारे बैठे परिवार को कुचल दिया.

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे परिवार को रौंदा, हादसे में 4 की मौत
हादसे में घायल महिला का सवाई मानसिंह अस्पताल में चल रहा है इलाज.
Published : July 7, 2026 at 10:33 AM IST
|Updated : July 7, 2026 at 11:27 AM IST
जयपुर : राजधानी जयपुर में आज मंगलवार सुबह एक भीषण हादसे में तीन बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है. यह हादसा जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में 200 फीट बाईपास के पास हुआ है, जहां एक दंपती और तीन बच्चे जैतपुरा जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान एक बेकाबू ट्रक ने सभी को कुचल दिया.
तीनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि माता-पिता को गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. यहां पिता ने भी दम तोड़ दिया. हादसे में घायल महिला का उपचार चल रहा है. श्याम नगर थाना पुलिस के अलावा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. श्याम नगर थाने के हेड कांस्टेबल रामनरेश गुर्जर ने बताया कि 48 वर्षीय चंद्रशेखर अपनी पत्नी कैलाशी (44) और अपने तीन बच्चों के साथ सड़क किनारे गाड़ी का इंतजार कर रहा था. इन सभी को जैतपुरा जाना था. इस दौरान एक बेकाबू ट्रोले ने इन्हें कुचल दिया.
इसे भी पढ़ें: स्कूल बस से आमने-सामने भिड़ी स्लीपर बस, कांच चकनाचूर, टला बड़ा हादसा
हादसे में तीन बच्चों रमेश, दीपक और रतन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंद्रप्रकाश और कैलाशी गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चंद्रप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया. फिलहाल, गंभीर रूप से घायल कैलाशी का उपचार चल रहा है. पुलिस ने चारों शवों को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


