होमकृषिमानसून में उदयपुर की नई उड़ान : देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में सातवां स्थान, राजस्थान के 4 शहरों को मिली पहचान
कृषि

मानसून में उदयपुर की नई उड़ान : देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में सातवां स्थान, राजस्थान के 4 शहरों को मिली पहचान

मानसून में उदयपुर की नई उड़ान : देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में सातवां स्थान, राजस्थान के 4 शहरों को मिली पहचान सिटी पैलेस, सज्जनगढ़, फतेहसागर, पिछोला झील, सहेलियों की बाड़ी और आसपास के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल पर्यटको…

ETV Bharat के अनुसार30 जुलाई 2026 को 09:57 am बजे
मानसून में उदयपुर की नई उड़ान : देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में सातवां स्थान, राजस्थान के 4 शहरों को मिली पहचान

सौजन्य से:- ETV Bharat

मानसून में उदयपुर की नई उड़ान : देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में सातवां स्थान, राजस्थान के 4 शहरों को मिली पहचान

सिटी पैलेस, सज्जनगढ़, फतेहसागर, पिछोला झील, सहेलियों की बाड़ी और आसपास के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं.

Published : July 30, 2026 at 9:49 AM IST

उदयपुर: बारिश की फुहारों के साथ झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर देशभर के पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा है. ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म की हालिया सूची में अगस्त माह के लिए देश के सबसे पसंदीदा 28 पर्यटन स्थलों में उदयपुर को सातवां स्थान मिला है. खास बात यह है कि इस सूची में राजस्थान के चार शहर उदयपुर, जयपुर, जोधपुर और माउंट आबू ने जगह बनाई है, जो राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है. मानसून के दौरान उदयपुर की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है. बारिश से लबालब झीलें, अरावली की हरियाली, पहाड़ियों पर छाई धुंध और ऐतिहासिक इमारतों का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग इस मौसम में उदयपुर का रुख कर रहे हैं.

उदयपुर होटल एसोसिएशन की अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि अगस्त में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के कारण लगातार अवकाश मिलने से यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है. लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए लोग ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ संस्कृति, इतिहास और आरामदायक पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध हों और उदयपुर इन सभी कसौटियों पर खरा उतरता है.

शहर की पहचान केवल झीलों तक सीमित नहीं है. सिटी पैलेस, सज्जनगढ़, फतेहसागर, पिछोला झील, सहेलियों की बाड़ी, बागोर की हवेली और आसपास के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं. मानसून में इन स्थलों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है, जिससे पर्यटक यहां अधिक समय बिताना पसंद करते हैं.

पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल संचालकों, ट्रैवल एजेंसियों और स्थानीय व्यापारियों को आगामी सप्ताहों में बेहतर कारोबार की उम्मीद है. होटल बुकिंग में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि स्थानीय गाइड, टैक्सी संचालक और हस्तशिल्प व्यवसायियों को भी पर्यटन सीजन से अच्छी आमदनी की संभावना है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शहर में स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, तो उदयपुर आने वाले समय में देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में और ऊंचा स्थान हासिल कर सकता है. मानसून की हरियाली और झीलों की मनोहारी छटा के बीच उदयपुर इस समय देशभर के यात्रियों के लिए यादगार अनुभव देने वाला प्रमुख पर्यटन केंद्र बन चुका है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें