मानसून की सक्रियता और बरसात: अजमेर में 43% ज्यादा बारिश, दोपहर बाद तेज बारिश का अलर्ट
अजमेर में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिससे शहर में बारिश की संभावना बढ़ गई है। जिले में इस बार मानसून ने सामान्य से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसमें जून से 29 जुलाई तक 308.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सूत्र: Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Update | Heavy Rain Alert & Monsoon Humidity News
अजमेर में दोपहर बाद बारिश का अलर्ट:अब तक 43% ज्यादा बरसात हुई, जून से 29 जुलाई तक 308.7 मिमी दर्ज
- कॉपी लिंक
अजमेर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार सुबह से शहर में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग ने गुरुवार (30 जुलाई) को दोपहर बाद मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 जुलाई को भी उमस के बीच तेज बारिश होने के आसार हैं।
जिले में मानसून इस बार सामान्य से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जून से 29 जुलाई तक 308.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य रूप से 216.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी अब तक करीब 42.9% (लगभग 43%) अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रहने के बावजूद धूप निकलने से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि दोपहर बाद बारिश होने से मौसम सुहाना होने की उम्मीद है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मानसून में उदयपुर की नई उड़ान : देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में सातवां स्थान, राजस्थान के 4 शहरों को मिली पहचान

चूरू में बाजारों में भरा पानी, सवाई-माधोपुर में झरने बहे: जयपुर के चौमूं में नदी की तरह बहा पानी; राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट - Jaipur News

अजमेर में बारिश और उमस का दोहरा सामना: कैसे मानसून ने जिले को भर दिया?


