जयपुर समेत 4 निकायों के 9 वार्डों का रिजल्ट आया; कांग्रेस का पलड़ा भारी
जयपुर समेत 4 निकायों के 9 वार्डों का रिजल्ट आया; कांग्रेस का पलड़ा भारी जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के कुछ बूथों पर मतदान के दौरान ईवीएम में तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। इसके चलते संबंधित वार्डों की मतगणना रोक दी गई…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर समेत 4 निकायों के 9 वार्डों का रिजल्ट आया; कांग्रेस का पलड़ा भारी
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के कुछ बूथों पर मतदान के दौरान ईवीएम में तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। इसके चलते संबंधित वार्डों की मतगणना रोक दी गई थी और निर्वाचन आयोग ने री-पोलिंग कराने का फैसला लिया था।
राजस्थान के चार नगरीय निकायों में रुके हुए चुनाव परिणाम आखिरकार घोषित कर दिए गए। जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के साथ कोटा जिले की सुकेत नगर पालिका के कुल 9 वार्डों का रिजल्ट गुरुवार को जारी हुआ। इन वार्डों के 10 मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी और अन्य कारणों के चलते बुधवार को दोबारा मतदान (री-पोलिंग) कराई गई थी।
री-पोलिंग के बाद आए नतीजों में कांग्रेस को बढ़त मिली है। नगर निगमों के 8 वार्डों में से 5 पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के खाते में 3 वार्ड गए। वहीं, सुकेत नगर पालिका के संबंधित वार्ड में भी कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा।
ईवीएम खराबी के कारण रुके थे परिणाम
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के कुछ बूथों पर मतदान के दौरान ईवीएम में तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। इसके चलते संबंधित वार्डों की मतगणना रोक दी गई थी और निर्वाचन आयोग ने री-पोलिंग कराने का फैसला लिया था। बुधवार को दोबारा मतदान संपन्न होने के बाद गुरुवार को मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।
री-पोलिंग के बाद बदली तस्वीर
इन 9 वार्डों के परिणाम आने के बाद संबंधित निकायों में राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। कांग्रेस ने री-पोलिंग वाले वार्डों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6 सीटें अपने नाम कीं, जबकि भाजपा को 3 सीटों पर जीत मिली।
खबर अपडेट की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


