होमक्राइमराजस्थान: तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की मौत और कई घायल
क्राइम

राजस्थान: तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की मौत और कई घायल

राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार रात तेज रफ्तार बस ने पटला पीर दरगाह से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हुए। बस के ब्रेक फेल होने की आशंका सामने आई है, हालांकि मामले की जांच जारी है।

Jagran के अनुसार16 अगस्त 2026 को 11:53 am बजे
राजस्थान: तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की मौत और कई घायल

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान: झालावाड़ में बेकाबू बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की मौत और कई घायल

झालावाड़ में पटला पीर दरगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।

HighLights

- झालावाड़ में बस ने श्रद्धालुओं को टक्कर मारी।

- हादसे में चार की मौत, चार घायल हुए।

- बस के ब्रेक फेल होने की आशंका सामने आई।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार रात तेज रफ्तार बस ने पटला पीर दरगाह से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे पटला पीर दरगाह लिंक रोड पर हुई। श्रद्धालु दर्शन के बाद सड़क किनारे खड़ी अपनी पिकअप गाड़ी में सामान रख रहे थे, तभी बेकाबू बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पांच घायलों को इलाज के लिए झालावाड़ के SRG अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह हामिद मोहम्मद (25) नाम के युवक की मौत हो गई।

कोटा के रहने वाले थे मृतक

मृतकों की पहचान कोटा जिले के रामगंजमंडी निवासी रेहान (20), तालिब (30), अल्फ़ेज़ (25) और हामिद मोहम्मद के रूप में हुई है। सरोला थानाधिकारी (SHO) बुद्धाराम चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना सामने आ रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

बस ड्राइवर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को ज़ब्त कर लिया है और रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

(न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के साथ)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें