जयपुर निगम चुनाव: री-पोलिंग के नतीजों में कांग्रेस ने मारी बाजी, सभी 4 वार्ड जीते, जानिए क्या है अब नया गणित
जयपुर निगम चुनाव: री-पोलिंग के नतीजों में कांग्रेस ने मारी बाजी, सभी 4 वार्ड जीते, जानिए क्या है अब नया गणित जयपुर नगरनिगम के इन वार्डों में रिपोलिंग के कारण महापौर की चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी. अब यह फिर से शुर…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर निगम चुनाव: री-पोलिंग के नतीजों में कांग्रेस ने मारी बाजी, सभी 4 वार्ड जीते, जानिए क्या है अब नया गणित
जयपुर नगरनिगम के इन वार्डों में रिपोलिंग के कारण महापौर की चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी. अब यह फिर से शुरू हो सकेगी.
Published : September 17, 2026 at 11:22 AM IST
जयपुर: राजस्थान के चार प्रमुख नगर निकायों, जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम सहित सुकेत (कोटा) नगर पालिका के रुके हुए 9 वार्डों के चुनावी परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं. बुधवार को 10 मतदान केंद्रों (बूथों) पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के बाद दोबारा मतदान (री-पोलिंग) कराया गया था. गुरुवार सुबह हुई मतगणना में कांग्रेस ने दबदबा बनाते हुए कुल 9 में से 6 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में 3 सीटें आई हैं.
री-पोलिंग नतीजों का लेखा-जोखा : कांग्रेस को 6, भाजपा को 3 सीटें राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अंतिम नतीजों के अनुसार नगर निगमों की 8 सीटें, तीनों बड़े शहरों (जयपुर, जोधपुर, कोटा) के कुल 8 वार्डों में से कांग्रेस ने 5 वार्डों में परचम लहराया है, वहीं भाजपा ने 3 वार्डों में विजय प्राप्त की है. सुकेत नगर पालिका (कोटा) सुकेत नगर पालिका के रुके हुए एकल वार्ड में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर सीट अपने नाम कर ली है. री-पोलिंग वाले 9 वार्डों में से कांग्रेस 6 और भाजपा 3 सीटें जीतने में सफल रही.
ईवीएम मशीन में आई खराबी के बाद जयपुर नगर निगम के चार वार्ड में हुए पुनर्मतदान का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया है. चारों ही वार्डों में कांग्रेस जीत गई. इस तरह से अब जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में भाजपा के पास 78 और कांग्रेस के पास 57 सीटें हो गई. 15 वार्डों में निर्दलीयों का कब्जा है. जयपुर नगर निगम के चुनावों की मतगणना 14 सितंबर को हुई थी, लेकिन मतगणना के दौरान वार्ड 9, 18, 25 और 34 में ईवीएम में खराबी आ गई थी. इस कारण मतगणना पूरी नहीं हो पाई थी. इन बूथों पर पुनर्मतदान बुधवार को हुआ था. इसमें वार्ड 9, 18 और 25 का एक-एक और वार्ड 34 के दो बूथ शामिल थे. श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मतगणना के बाद गुरुवार को इन चारों वार्डों का परिणाम जारी कर दिया गया.
ये रहे परिणाम: उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि वार्ड 9 से कांग्रेस की कैलाशी देवी ने 764 वोटों से जीत दर्ज की है. यहां से भाजपा उम्मीदवार मंजू अग्रवाल मैदान में थीं. वार्ड 18 में कांग्रेस की वंदिता शर्मा ने 181 वोटों से जीत दर्ज की. यहां भाजपा से नीरज कुमावत उम्मीदवार थे. वार्ड 25 से कांग्रेस की रेखा देवी सैनी ने 397 वोटों से जीत दर्ज की है और उनके सामने भाजपा से चंचल कंवर चुनाव लड़ रही थीं. इसी तरह वार्ड 34 में कांग्रेस के सुरेश ने 149 वोटों से जीत दर्ज की. यहां भाजपा उम्मीदवार पीयूष किराडू मैदान में थे. जीत के बाद प्रत्याशियों ने प्रमाण पत्र भी लिया.
जीत के बाद सभी प्रत्याशियों ने कहा कि चुनाव के दौरान आम जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी. वार्डों में साफ-सफाई, सीवरेज, सड़क आदि का काम किया जाएगा. चारों ही वार्डों में से वार्ड नंबर 9 और 18 विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं जबकि 25 और 34 वार्ड झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाग हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


