होमक्राइमफाइनेंसर द्वारा ब्लैकमेल और यौन शोषण: क्या है कानूनी दृष्टिकोण?
क्राइम

फाइनेंसर द्वारा ब्लैकमेल और यौन शोषण: क्या है कानूनी दृष्टिकोण?

जयपुर में फाइनेंसर ने विवाहित से रेप करने का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने चेक बाउंस केस में फंसाने की धमकी देकर महिला का यौन शोषण किया और लगातार 4 महीने तक ब्लैकमेल किया।

Dainik Bhaskar के अनुसार19 जुलाई 2026 को 11:34 am बजे
फाइनेंसर द्वारा ब्लैकमेल और यौन शोषण: क्या है कानूनी दृष्टिकोण?

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Financier Arrested For Blackmail And Rape Of Woman | Crime News

जयपुर में फाइनेंसर ने विवाहित से किया रेप:चेक बाउंस केस में फंसाने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, 4 महीने तक की दरिंदगी

- कॉपी लिंक

जयपुर में एक फाइनेंसर द्वारा ब्लैकमेल कर विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। उधार रुपए के बदले लिए ब्लैंक चेक को भरकर आरोपी महिला को जेल भेजने की धमकी देता था। पिछले 4 महीने तक ब्लैकमेल कर आरोपी ने विवाहिता का देहशोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चेक बाउंस केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देता था

थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 24 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि आर्थिक जरूरत के चलते उसने आरोपी फाइनेंसर से 2 लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बदले आरोपी ने उससे ब्लैंक चेक ले लिए। पीड़िता का आरोप है कि पूरी रकम लौटाने के बाद भी आरोपी लगातार एक्स्ट्रा पैसों की मांग करता रहा।

आरोपी ब्लैंक चेक में बड़ी रकम भरकर बैंक में लगाने और चेक बाउंस के मामले में जेल भिजवाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। इसी दबाव में अप्रैल 2026 में उसने पीड़िता से जबरन रेप किया। इसके बाद 12 जुलाई तक वह लगातार धमकाकर अलग-अलग स्थानों पर बुलाता रहा और उसका यौन शोषण करता रहा।

प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल और बयान दर्ज करने के बाद आरोपी फाइनेंसर को गिरफ्तार कर लिया है।

- अमेरिका से लौटी इंजीनियर की पत्नी, बेटी की कस्टडी मांगी: पति से बात करना किया बंद; पीहर वाले घर आकर ले गए थे गहने

- जयपुर में बजाज नगर के NEO बार क्लब पर छापा: मैनेजर गिरफ्तार, 5 हुक्के सहित अन्य सामान जब्त; लायला कैफे पर भी कार्रवाई

- जयपुर में पुलिस की गाड़ी डिवाइडर फांद कार से टकराई: भीड़ ने स्कॉर्पियो पर पत्थर फेंके, शीशे तोड़कर बीयर की कैन और बोतल निकाल बोनट पर रखी

- नौकरी के नाम पर साइबर ठगों के निशाने पर बेरोजगार: 93 प्रतिशत लोगों को मिले फर्जी जॉब ऑफर, सही-गलत में फर्क करना मुश्किल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें