राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पहले दिन जयुपर टीम ने 4 और उदयपुर ने जीते दो मैच - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Jaipur Team Won 4 Matches And Udaipur Won 2 Matches On The First Day Of The State Level Swimming Competition. राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पहले दिन जयुपर टीम ने 4 और उदयपु…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Jaipur Team Won 4 Matches And Udaipur Won 2 Matches On The First Day Of The State Level Swimming Competition.
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पहले दिन जयुपर टीम ने 4 और उदयपुर ने जीते दो मैच
- कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग की ओर से 70वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा का आयोजन सोमवार को नयापुरा स्थित तरणताल में हुआ। इसका उद्घाटन सुबह 10 बजे उम्मेद सिंह स्टेडियम में किया गया। इस दौरान विधायक कल्पना देवी, विधायक संदीप शर्मा, संयुक्त निदेशक आशा मंडावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामचरण मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रूपनारायण मालव, संयुक्त निदेशक शारीरिक शिक्षा शिवराज चौधरी, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा सूरज करण बड़गोत्या, शिक्षा सहकारी उपाध्यक्ष महेंद्र नागर मौजूद रहे। संयोजक अंजू सक्सेना और प्रतियोगिता सचिव रामेश्वर नावर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 25 जिलों से 427 छात्र-छात्राएं भाग ले रही है। प्रतियोगिता में प्रथम दिन 1500 मीटर फ्रीस्टाइल छात्र वर्ग में जयपुर के तनिष्क भारद्वाज प्रथम, सीकर के कृष्ण चावला द्वितीय व दिव्यम सनाढ्य तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर फ्रीस्टाइल 19 वर्ष छात्रा वर्ग में जयपुर की पिशा शर्मा प्रथम, जयपुर की क्यारा द्वितीय तथा टोंक की स्वसती राणावत तृतीय स्थान पर रही। 800 मी फ्री स्टाइल 17 वर्ष छात्र वर्ग में जयपुर के प्रखर शर्मा प्रथम, उदयपुर के अमन वैष्णव द्वितीय तथा उदयपुर गौरांग पालीवाल तृतीय स्थान पर रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


