कोटा में सावन के तीसरे दिन रिमझिम बारिश: पारा 4 डिग्री गिरा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Weather Update | Monsoon Rainfall Forecast & Humidity Levels कोटा में सावन के तीसरे दिन रिमझिम बारिश:पारा 4 डिग्री गिरा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम - कॉपी लिंक कोटा में शनिवा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Weather Update | Monsoon Rainfall Forecast & Humidity Levels
कोटा में सावन के तीसरे दिन रिमझिम बारिश:पारा 4 डिग्री गिरा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
कोटा में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। रुक रुक कर रिमझिम बारिश हुई। मौसम में हुए बदलाव से पारा 4 डिग्री गिरकर 30 डिग्री के नीचे पहुंचा। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री व न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम साढ़े 5 बजे तक 1.3 एमएम बारिश हुई।
ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) के तहत बने पहले बांध नवनेरा का एक गेट आधा मीटर खोल कर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के XEN गजेंद्र सिंह ने बताया कि बांध की क्षमता 217 मीटर है। वर्तमान में बांध में 214 मीटर पानी है। बांध में परवन नदी से पानी की आवक हो रही है। इसके चलते दोपहर 1 बजे बांध का आधा मीटर गेट खोला है। 4 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। जिससे बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से उत्तरी भागों में केंद्रित हो जाएंगी। इसके कारण राज्य में मानसून के कमजोर पड़ने के आसार हैं। 2 अगस्त तक कोटा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है।
शुक्रवार को शहर हल्की रिमझिम बारिश हुई लेकिन गर्मी व उमस बढ़ गई। शाम को हल्की हवाएं चलना शुरू हुई। शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ इधर ग्रामीण क्षेत्र में मंड़ाना व इटावा में अच्छी बरसात हुई।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 31जुलाई तक औसत से 35% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 31 जुलाई तक औसत 357.4मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 232.3मिमी बारिश हुई है।
सुबह 8 बजे तक चंबल के बांधों की स्थिति
- कोटा में समस्याओं के बीच उम्मीद की किरण: कहीं छह महीने से टूटी सड़क और झूलते तारों से दहशत, तो कहीं 'भास्कर समाधान' के असर से चमके खाली प्लॉट
- कोटा की अरुंधति ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट को हराया: कॉमनवेल्थ में मेडल पक्का; ताइक्वांडो कोच ने यूट्यूब से देखकर बॉक्सिंग की ट्रेनिंग दी थी
- LIVEजयपुर में बरसात, उदयपुर में बारिश के लिए मटकियां फोड़ीं: ERCP के तहत बने नवनेरा डैम का 1 गेट खोला; 3 अगस्त से कमजोर होगा मानसून
- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटाई: तेल कंपनियों ने लगातार दूसरी बार कम की रेट, दो महीने में अब तक 375.50 रुपए तक कम हुए
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

CRPF में तैनात जवान सहित राजस्थान के एक परिवार के 18 सदस्य ला रहे कांवड़, हरिद्वार से उनके गांव की दूरी 450 किलोमीटर - rajasthan familys 18 member kanwar yatra fulfilling wishes

जयपुर में खाली प्लॉट में पड़ा कचरा: सड़कों पर बहता सीवर, टूटी सड़क और अंधेरी गलियों से लोग परेशान, कार्रवाई के बाद कुछ मामलों में लोगों को मिली राहत - Jaipur News

राजस्थान: पंचायत और निकाय चुनावों में 'एकला चलो' की राह पर बसपा, जयपुर में BSP के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी


