राजस्थान: पंचायत और निकाय चुनावों में 'एकला चलो' की राह पर बसपा, जयपुर में BSP के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बसपा ने प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने और तीसरे विकल्प के रूप में उभरने का ऐलान किया है। चुनावी रणनीति और शक्ति प्रदर्शन के लिए 23 अगस्त को जयपुर…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बसपा ने प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने और तीसरे विकल्प के रूप में उभरने का ऐलान किया है। चुनावी रणनीति और शक्ति प्रदर्शन के लिए 23 अगस्त को जयपुर के बिड़ला सभागार में प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन होगा।
जयपुर: राजस्थान की राजनीति में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बिसात बिछने लगी है। पारंपरिक रूप से भाजपा और कांग्रेस के इर्द-गिर्द घूमने वाले प्रदेश के सियासी परिदृश्य में इस बार तीसरे विकल्प को मजबूत करने की पुरजोर होड़ मची है। आरएलपी और एआईएमआईएम के बाद अब उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपने दम पर चुनावी मैदान फतह करने का बड़ा राजनीतिक दांव खेला है।
23 अगस्त को बिड़ला सभागार में दिखेगी नीले परचम की ताकत
प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने और कैडर में नया जोश फूंकने के उद्देश्य से बसपा ने आगामी 23 अगस्त को राजधानी जयपुर स्थित प्रतिष्ठित बिड़ला ऑडिटोरियम में एक विशाल 'कार्यकर्ता महासम्मेलन एवं संगठन समीक्षा कार्यक्रम' आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस राज्यस्तरीय महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
आकाश आनंद का यह दौरा न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनावी ऊर्जा का संचार करेगा, बल्कि इसके जरिए बसपा सूबे में अपनी संगठनात्मक ताकत का बड़ा प्रदर्शन भी करने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर की तैयारियों का बारीकी से आकलन किया जाएगा और स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों के लिए ठोस कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बिना किसी बैसाखी के सभी सीटों पर उतरने का ऐलान
बसपा के प्रदेशाध्यक्ष सुमरत सिंह लगातार धरातल पर उतरकर जिला-दर-जिला संगठन को पुनर्गठित और सक्रिय करने में जुटे हैं। उन्होंने पार्टी के रुख को पूरी तरह स्पष्ट करते हुए बड़ा ऐलान किया है कि बसपा प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अपने बलबूते पर सभी पंचायत और नगरीय निकाय सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
सुमरत सिंह का दावा है कि सूबे की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों की नीतियों और वादाखिलाफी से तंग आ चुकी है। सर्वसमाज के लोग अब एक मजबूत और पारदर्शी विकल्प की तलाश में बसपा के साथ जुड़ रहे हैं।
बूथ मैनेजमेंट पर बसपा का विशेष फोकस
आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी का सबसे ज्यादा जोर बूथ मैनेजमेंट को दुरुस्त करने पर है। 23 अगस्त के इस महासम्मेलन को लेकर प्रदेश के सभी जिलों, ब्लॉकों और बूथों के कार्यकर्ताओं को जयपुर पहुंचने का आह्वान किया गया है। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन के बाद राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों का मुकाबला केवल द्विपक्षीय न रहकर बहुकोणीय और बेहद दिलचस्प होने वाला है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: इमर्ज रिन्यूएबल्स ने नया सोलर ग्लास प्लांट शुरू किया

जयपुर में 105 फीट ऊंचे सम्राट यंत्र पर हुआ वायु-परीक्षण: जंतर-मंतर पर हुआ ध्वज पूजन; ज्योतिषाचार्य बोले- सावन-भाद्रपद में अच्छी बारिश के संकेत - Jaipur News

धर्मेश ने 130 गेंदों में बनाए 270 रन, जयपुर में धमाका | Dharmesh Scored 270 Runs In 130 Balls Creating A Blast In Jaipur


