होमखेलजयपुर में खाली प्लॉट में पड़ा कचरा: सड़कों पर बहता सीवर, टूटी सड़क और अंधेरी गलियों से लोग परेशान, कार्रवाई के बाद कुछ मामलों में लोगों को मिली राहत - Jaipur News
खेल

जयपुर में खाली प्लॉट में पड़ा कचरा: सड़कों पर बहता सीवर, टूटी सड़क और अंधेरी गलियों से लोग परेशान, कार्रवाई के बाद कुछ मामलों में लोगों को मिली राहत - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Issues: Sewer Overflow, Broken Roads & Garbage Crisis जयपुर में खाली प्लॉट में पड़ा कचरा:सड़कों पर बहता सीवर, टूटी सड़क और अंधेरी गलियों से लोग परेशान, कार्रवाई के…

Dainik Bhaskar के अनुसार1 अगस्त 2026 को 03:15 am बजे
जयपुर में खाली प्लॉट में पड़ा कचरा:  सड़कों पर बहता सीवर, टूटी सड़क और अंधेरी गलियों से लोग परेशान, कार्रवाई के बाद कुछ मामलों में लोगों को मिली राहत - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Civic Issues: Sewer Overflow, Broken Roads & Garbage Crisis

जयपुर में खाली प्लॉट में पड़ा कचरा:सड़कों पर बहता सीवर, टूटी सड़क और अंधेरी गलियों से लोग परेशान, कार्रवाई के बाद कुछ मामलों में लोगों को मिली राहत

- कॉपी लिंक

जयपुर के कई इलाकों से एक बार फिर रोजमर्रा की नागरिक समस्याएं सामने आई हैं। कहीं खाली प्लॉट में जमा कचरा लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है तो कहीं सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। मानसरोवर, श्याम नगर, सांगान

वहीं, कुछ मामलों में विभागों ने समस्याओं पर कार्रवाई करते हुए समाधान भी कराया है। बृजलालपुरा और विद्याधर नगर में सीवर संबंधी समस्याओं के समाधान के बाद लोगों को राहत मिली है।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

सांप और कई तरह के कीड़ों का रहता है डर जयपुर शहर के मानसरोवर क्षेत्र के कावेरी पथ से छवि गुप्ता ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर कचरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि खाली प्लॉट में कचरा जमा रहने के कारण सांप और कई तरह से कीड़ों का डर बना रहता है। आस-पास बच्चे खेलते हैं, जिन्हें खतरा हो सकता है। लोगों ने मांग की है कि जल्द इसे साफ किया जाए।

लगातार लीकेज के कारण हो रही बदबू न्यू सांगानेर रोड के श्याम नगर में रहने वाले अंकित ने 'भास्कर समाधान' पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी की सड़क पर एक हफ्ते से सीवर का गंदा पानी बह रहा है। लगातार लीकेज होने के कारण पूरी कॉलोनी में बदबू की भी समस्या हो गई है।

पैदल चलने वालों के लिए बनी मुसीबत सांगानेर के जैन नसिया रोड से खराब सड़क के बारे में समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी कमलेश कुमार कुमावत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बारिश के कारण रोड का बुरा हाल हो गया है। पैदल चलने वालों के लिए तो रोड ही नहीं बची है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में सड़क बनाने की मांग की है।

दो महीनों से खराब लाइट के कारण गली में अंधेरा टोंक फाटक के सरस्वती कॉलोनी निवासी शशिकांत ने 'भास्कर समाधान' पर बंद स्ट्रीट लाइट के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा कि पोल पर लगी लाइट पिछले दो महीनों से बंद है। स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण पूरी गली में अंधेरा रहता है। लोगों को आने-जाने में असुविधा होती है। खासकर, बच्चों के लिए परेशानी का कारण है।

बृजलालपुरा में ठीक हुई सीवर की समस्या जयपुर शहर के बृजलालपुरा लेन नं 10 के रहने वाले अरुण कुमार सिंह ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी। अरुण ने सीवर ओवरफ्लो के कारण कई दिनों से हो रही समस्या बताई थी। जिसपर संबंधित विभाग ने एक्शन लेकर समाधान करवा दिया है।

विद्याधर नगर में ठीक हुई सीवर लाइन विद्याधर नगर सेक्टर 4 के रहने वाले पकंज शर्मा ने भी कुछ समय पहले सीवर ओवरफ्लो की समस्या लिखी थी। जिसमें बताया कि कुछ दिनों से सीवर का पानी सड़क पर बह रहा था। बदबू के कारण लोगों को काफी समस्या आती थी। साथ ही लोग बीमार भी हो रहे थे। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के उपायुक्त ने सीवर को ठीक करवाकर समाधान करवा दिया है।

ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' जयपुर के विद्याधर नगर सेक्टर 4 से सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आई थी। जिसमें क्षेत्रवासी पकंज शर्मा ने लिखा था कि पिछले कुछ दिनों से सीवर का पानी रोड पर आ रहा था। समस्या पोस्ट होने पर नगर निगम के उपायुक्त ओम थानवी ने टीम मौके पर भेजकर सफाई करवा दी है। जिसके बाद इलाके के लोगों को काफी राहत मिली है।

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें