जोधपुर संभाग के 41 निकायों के 1330 वार्डों का परिणाम आज, भाजपा-कांग्रेस में घमासान, नई पालिकाओं में RLP भी मैदान में
जोधपुर संभाग के 41 निकायों के 1330 वार्डों का परिणाम आज, भाजपा-कांग्रेस में घमासान, नई पालिकाओं में RLP भी मैदान में संभाग की शहरी सरकार के निकाय के चुनाव में भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं की साख जुड़ी हुई है.…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर संभाग के 41 निकायों के 1330 वार्डों का परिणाम आज, भाजपा-कांग्रेस में घमासान, नई पालिकाओं में RLP भी मैदान में
संभाग की शहरी सरकार के निकाय के चुनाव में भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं की साख जुड़ी हुई है.
Published : September 14, 2026 at 7:40 AM IST
जोधपुर: जोधपुर संभाग के शहरी निकाय में बनने वाली शहरी सरकार के पार्षदों के चुनाव के परिणाम आज जारी होंगे. इसके लिए पूरे संभाग में जिला मुख्यालय व निकाय मुख्यालय पर मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी. इसके तहत जोधपुर संभाग के 41 निकायों के 1330 वार्डों के लिए मैदान में उतरे सैकड़ों उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आएगा. इस परिणाम पर भाजपा व कांग्रेस दोनों की नजरें बनी रहेंगी.
जोधपुर जिले में नगर निगम के अलावा छह नगर पालिकाओं के लिए चुनाव हुआ है. दोनों पार्टियों की नजर चुनाव में दमदार साबित हुए निर्दलीयों पर भी टिकी हुई है. जोधपुर के रिटर्निंग अधिकारी रामकिशोर मीणा ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में नगर निगम के सौ वार्डों के लिए प्रत्येक दस-दस वार्ड के ब्लॉक बनाकर गणना होगी. नगर पालिका की मतगणना उनके मुख्यालय पर ही होगी.
संभाग में दो निगम बाकी परिषद व पालिका: जोधपुर संभाग में जोधपुर व पाली में नगर निगम हैं. बाकी जिला मुख्यालय जालौर, सिरोही, जैसलमेर, बाड़मेर पर नगर परिषद व फलोदी व बालोतरा सहित अन्य जगहों पर नगर पालिकाएं हैं. संभाग में इस बार एक दर्जन से अधिक नई नगर पालिकाओं के लिए भी चुनाव हुए हैं. ऐसे में इन नए निकायों को लेकर दोनों बड़े दलों के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी मैदान में है. कुल मिलाकर 41 निकाय के परिणाम जारी होंगे, जिनके लिए दो चरणों में 9 व 11 सितंबर को मतदान हुआ था.
कई नेताओं की साख दांव पर: संभाग की शहरी सरकार के निकाय के चुनाव में भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं की साख जुड़ी हुई है. जोधपुर में जहां पूर्व सीएम अशोक गहलोत की साख का सवाल है तो दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व पार्टी के अन्य विधायकों की साख इस परिणाम से जुड़ी हुई है. इसी तरह जोधपुर संभाग के अन्य मंत्रियों जिनमें जोराराम कुमावत, ओटाराम देवासी, केके विश्नोई व जोगाराम पटेल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की परफॉर्मेंस भी अपने-अपने क्षेत्र के निकाय चुनाव परिणाम से जुड़ी हुई है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


