इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Police Bust Cricket Betting Racket, 5 Arrested; Rs 15 20 Lakh Daily इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार:करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Police Bust Cricket Betting Racket, 5 Arrested; Rs 15 20 Lakh Daily
इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार:करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे
- कॉपी लिंक
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने रविवार रात करोड़ों रुपए का क्रिकेट सट्टा पकड़ा है। इस दौरान प्रताप नगर इलाके में स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट से 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पांचों सटोरियों को राउंडअप कर सट्टे में यूज इलेक्ट्रोनिक आइटम व करोड़ों रुपए के हिसाब-किताब को जब्त किया है।
पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि सटोरियों के किराए पर लिए बैंक अकाउंट में डेली 15 से 20 लाख रुपए आते थे।
इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगा रहे थे
पुलिस ने बताया- सीएसटी को सूचना मिली थी कि प्रताप नगर इलाके के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में कुछ लड़के क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टे का करोबार कर रहे हैं। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फ्लैट की घेराबंदी कर दबिश दी। फ्लैट के अंदर मिले लड़के इंडिया-आयरलैंड के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते मिले। पुलिस टीम ने पांच आरोपी सट्टोरियों को हिरासत में लिया है।
करोड़ों का हिसाब किताब मिला
पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 13 मोबाइल, 2 लेपटॉप व 2 हिसाब-किताब के रजिस्ट्रर जब्त किए। पुलिस को लेपटॉप की जांच में सट्टे से जुड़ा करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला है। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि दिल्ली निवासी रोलेक्स नाम का व्यक्ति किराए पर बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाता था। उन बैंक अकाउंट्स में डेली क्रिकेट सट्टे के 15 से 20 लाख रुपए आते थे।
- जयपुर इन्वेस्टमेंट हब: सा हाउस ऑफ शुभाशीष बना लग्जरी लिविंग और आधुनिक जीवनशैली का नया विश्वास
- जयपुर इन्वेस्टमेंट हब: समन्वय ग्रुप बना रहा हेरिटेज और आधुनिक लग्जरी लिविंग का सुंदर सामंजस्य
- जयपुर इन्वेस्टमेंट हब: जयपुर में गेटेड टाउनशिप और सुरक्षित जीवनशैली का भरोसेमंद नाम संजीवनी ग्रुप
- जयपुर इन्वेस्टमेंट हब: खुली हवाओं, आधुनिक सुविधाओं और भरोसेमंद विकास का प्रतीक ओके प्लस ग्रुप
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


