राजस्थान में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद प्रसूताओं की मौत का मामला, 23 मौतें हुईं
राजस्थान में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद प्रसूताओं की मौत और तबीयत खराब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जोधपुर में पांच प्रसूताओं की हालत खराब और एक को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: जोधपुर में प्रसव के बाद 5 महिलाओं की हालत गंभीर, राज्य में अब तक 23 प्रसूताओं की मौत
जोधपुर के सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद पांच महिलाओं की हालत गंभीर है, जिनमें से एक वेंटिलेटर पर है। ...और पढ़ें
HighLights
- जोधपुर में पांच प्रसूताएं गंभीर, एक वेंटिलेटर पर।
- राजस्थान में सिजेरियन के बाद 23 प्रसूताओं की मौत।
- अत्यधिक रक्तस्राव, एनीमिया, संक्रमण प्रसूताओं की मौत के मुख्य कारण।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद प्रसूताओं की मौत और तबीयत खराब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच जोधपुर के सरकारी अस्पताल में पांच प्रसूताओं की हालत खराब होने पर उन्हें भर्ती किया गया। इनमें एक महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि अन्य चार की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना ने बताया कि सभी प्रसूताएं अलग-अलग सरकारी और निजी अस्पतालों से रेफर होकर आई थीं। प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। गंभीर हालत वाली सरोज को ओसियां के स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किया गया, जबकि अन्य प्रसूताएं पाली, शेरगढ़, नागौर के अस्पतालों से लाई गईं।
जोधपुर में अब तक दो प्रसूताओं की मौत
बता दें कि जोधपुर में अब तक दो प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। अधिकांश मामलों में अत्यधिक रक्तस्राव, पहले से एनीमिया और संक्रमण जैसे कारण पाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने इन घटनाओं की जांच के लिए समिति गठित की है।
राजस्थान में अब तक 23 प्रसूताओं की मौत
प्रदेश में अब तक सिजेरियन के बाद 23 प्रसूताओं की मौत दर्ज की गई है। इनमें बांसवाड़ा में छह, भीलवाड़ा और कोटा में पांच-पांच, बीकानेर में चार तथा जोधपुर में दो मौतें शामिल हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में मानव शृंखला बनाकर महिलाओं ने उठाई आवाज, संसद एवं विधानसभा में 33% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तिथियां: हाईकोर्ट की कार्रवाई से आयोग के जवाब में स्पष्टीकरण

जोधपुर के MGH में प्रसूता की मौत, बच्ची को जन्म देने के बाद थम गई मां की सांसें


