राजस्थान के अजमेर में भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त - ajmer wall collapse damages 5 cars illegal parking concerns
राजस्थान के अजमेर में भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त अजमेर में बारिश के कारण एक स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा टल गया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। HighLights -…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान के अजमेर में भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
अजमेर में बारिश के कारण एक स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा टल गया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
HighLights
- अजमेर में बारिश से स्कूल की दीवार गिरी।
- हादसे में 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं।
- अवैध पार्किंग और होटल संचालकों पर आरोप।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के अजमेर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादला टल गया। यहां बारिश के कारण आर्य पुत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गमीनत रही कि दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने से 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
दीवार गिरने की घटना बाद आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी कारों को निकालने की कोशिश शुरू की। बारिश के कारण दीवार गिरने से लोगों को चिंता का माहौल पैदा हो गया।
गाड़ी मालिकों ने लगाए गंभीर आरोप
मलबे में दबी गाड़ियां महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह जियारत करने आए जायरीनों की बताई जा रही हैं। पीड़ित जायरीनों ने स्थानीय होटल संचालकों और पार्किंग माफिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
500 रुपए प्रति दिन का चार्ज
जायरीनों का कहना है कि होटल संचालक के कहने पर उन्होंने 500 रुपए प्रति दिन का चार्ज देकर अपनी कारें स्कूल की दीवार के पास खड़ी की थीं। उन्हें क्या पता था कि जिस दीवार के सहारे वे अपनी गाड़ियां पार्क कर रहे हैं, वो बारिश में गिर जाएगी और उनकी कार क्षतिग्रस्त हो जाएगी।
इस घटना ने अजमेर में अवैध पार्किंग को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- राजस्थान के धौलपुर में हादसा, इको वैन पलटने से 3 मासूम सहित 4 की मौत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


