राजस्थान- 5 नगर निगमों में हो सकता है बड़ा उलटफेर: निर्दलीय जिसके साथ, उसका बनेगा मेयर; डूंगरपुर में BAP प्रत्याशी को मिला 0 वोट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Nagar Nigam Election 2026 LIVE Updates; BJP Congress | Ajmer Bharatpur Jodhpur Pali LIVEराजस्थान- 5 नगर निगमों में हो सकता है बड़ा उलटफेर:निर्दलीय जिसके साथ, उसका बने…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Nagar Nigam Election 2026 LIVE Updates; BJP Congress | Ajmer Bharatpur Jodhpur Pali
LIVEराजस्थान- 5 नगर निगमों में हो सकता है बड़ा उलटफेर:निर्दलीय जिसके साथ, उसका बनेगा मेयर; डूंगरपुर में BAP प्रत्याशी को मिला 0 वोट
- कॉपी लिंक
राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजों के बाद जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और पाली नगर निगम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में 5 नगर निगमों में बड़ा उलटफेर हो सकता है।
यहां निर्दलीय किंगमेकर हैं और वे जिस पार्टी को समर्थन देंगे, उसका मेयर बनेगा। इनमें भी भरतपुर ऐसा निगम है, जहां भाजपा-कांग्रेस से ज्यादा निर्दलीय जीतकर आए हैं। डूंगरपुर नगर परिषद के वार्ड-3 से बीएपी से चुनाव लड़ी आशा रोत को एक भी वोट नहीं मिला।
इधर, जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका को छोड़कर 305 निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो गए।
वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इनमें 21 सितंबर को निकाय प्रमुखों के लिए वोटिंग नहीं होगी।
सोमवार को काउंटिंग के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के कारण इन चारों निकायों के 10 बूथों पर रिजल्ट अटक गए थे। इन बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रिपोलिंग होगी। 17 सितंबर को मतगणना होगी।
अजमेर नगर निगम में कांग्रेस ने 80 में से 37 वार्ड जीते हैं। कांग्रेस मंगलवार को बाड़ेबंदी से अपने 19 पार्षदों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ऑफिस लेकर पहुंची। यहां उन्हें पद की शपथ दिलाई गई।
…
निकाय चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें…
…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


