घर से 50 हजार लेकर आत्महत्या करने मसूरी पहुंचा था राजस्थान का युवक, पुलिस ने खाई से निकालकर दी नई जिंदगी - rajasthan youth reached mussoorie with 50 thousand for suicide rescued from gorge by police
घर से 50 हजार लेकर आत्महत्या करने मसूरी पहुंचा था राजस्थान का युवक, पुलिस ने खाई से निकालकर दी नई जिंदगी राजस्थान का एक 22 वर्षीय युवक परिवार से नाराज होकर आत्महत्या करने मसूरी पहुंचा, जहां वह स्कूटी समेत खाई में गिर गया…

सौजन्य से:- Jagran
घर से 50 हजार लेकर आत्महत्या करने मसूरी पहुंचा था राजस्थान का युवक, पुलिस ने खाई से निकालकर दी नई जिंदगी
राजस्थान का एक 22 वर्षीय युवक परिवार से नाराज होकर आत्महत्या करने मसूरी पहुंचा, जहां वह स्कूटी समेत खाई में गिर गया। ...और पढ़ें
HighLights
- राजस्थान का युवक आत्महत्या करने मसूरी पहुंचा
- पुलिस ने खाई से निकालकर युवक की जान बचाई
- प्राथमिक उपचार के बाद युवक को परिवार को सौंपा
संवाद सहयोगी, मसूरी। राजस्थान के जिला खैरथल का 22 वर्षीय युवक स्वजन से नाराज होकर आत्महत्या करने मसूरी पहुंच गया। पुलिस की तत्परता ने युवक की जान बच गई। पुलिस ने स्वजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली मसूरी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात 112 कंट्रोल रूम से लाल टिब्बा रोड पर एक स्कूटी सवार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली।
चौकी लंढौर से चीता पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में स्कूटी गहरी खाई में गिर गई, जबकि युवक को हल्की चोटें आईं।
घायल को प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लंढौर पहुंचाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रमोद पुत्र विक्रम, निवासी टंकी वाली गली, टपोकड़ा खास मिवाड़ी, जनपद खैरथल, राजस्थान बताया।
उसने बताया कि वह घर वालों से नाराज होकर बिना किसी को बताए आत्महत्या करने मसूरी आ गया। वह घर से 50 हजार रुपये लेकर आया।
बताया कि मसूरी पहुंचने पर उसने किराये पर स्कूटी ली और लाल टिब्बा जाने के लिए निकला। इस दौरान आत्महत्या करने के मकसद से स्कूटी समेत वह गहरी खाई में गिर गया।
युवक ने अपने स्वजन के नंबर ब्लाक किए थे, जिससे स्वजन उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे।
शनिवार को युवक के स्वजन मसूरी पहुचे। जिसमें युवक को उसके जीजा अजीत निवासी गढ़ी वाजिदपुर, गुरुग्राम हरियाणा और भाई दीपक निवासी टंकी वाली गली, टपोकड़ा खास मिवाड़ी, जनपद खैरथल, राजस्थान के सुपुर्द किया गया।
यह भी पढ़ें- मसूरी में दिल्ली की महिला IT इंजीनियर की मौत पर नया मोड़, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
यह भी पढ़ें- मसूरी में महिला IIT इंजीनियर की मौत: पोस्टमार्टम में चोट के निशान नहीं, बिसरा जांच पर टिकी पहेली
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


