56 वोट लेकर दिनेश भट्ट बने उदयपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर, कांग्रेस प्रत्याशी को 32 वोटों से हराया
56 वोट लेकर दिनेश भट्ट बने उदयपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर, कांग्रेस प्रत्याशी को 32 वोटों से हराया उदयपुर नगर निगम में पहले महापौर पद पर भाजपा के पारस सिंघवी ने कब्जा जमाया था. Published : September 22, 2026 at 6:13 PM I…

सौजन्य से:- ETV Bharat
56 वोट लेकर दिनेश भट्ट बने उदयपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर, कांग्रेस प्रत्याशी को 32 वोटों से हराया
उदयपुर नगर निगम में पहले महापौर पद पर भाजपा के पारस सिंघवी ने कब्जा जमाया था.
Published : September 22, 2026 at 6:13 PM IST
उदयपुर: नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा के पारस सिंघवी की जीत के बाद अब डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के खाते में चला गया है. मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा के दिनेश भट्ट ने 56 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण मेघवाल को 24 वोट मिले. इस तरह भट्ट ने मेघवाल को 32 वोटों के अंतर से हराया.
सुबह तक बना रहा सस्पेंस: नगर निगम के कुल 80 पार्षदों ने डिप्टी मेयर के चुनाव में मतदान किया. मतदान प्रक्रिया शुरू हुई. सबसे पहले भाजपा पार्षदों ने मतदान किया. इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की गई और निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम घोषित किया. डिप्टी मेयर के नाम को लेकर भाजपा में मंगलवार सुबह तक स्थिति स्पष्ट नहीं थी. पार्टी में दिनेश भट्ट के साथ कविता जोशी और पंकज बोराणा के नाम भी चर्चा में रहे. बताया गया कि पार्टी स्तर पर पार्षदों की राय जानी गई. संख्या बल के लिहाज से भाजपा पार्षदों में अलग-अलग नामों को लेकर सहमति सामने आई, लेकिन अंत में वरिष्ठ नेताओं की पसंद के आधार पर दिनेश भट्ट के नाम पर मुहर लगी. इसके बाद भाजपा ने भट्ट को डिप्टी मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया. प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी पार्षदों ने उनके समर्थन में मतदान किया और भट्ट को कुल 56 वोट मिले.
पढ़ें: अलवर नगर निगम: उप महापौर भी भाजपा का, अजय पूनिया ने कांग्रेस प्रत्याशी को 16 मतों से हराया
कांग्रेस ने मेघवाल पर जताया भरोसा: वहीं कांग्रेस ने लक्ष्मीनारायण मेघवाल को डिप्टी मेयर पद का प्रत्याशी बनाया था. मेघवाल को 24 वोट मिले. परिणाम सामने आने के बाद भाजपा समर्थकों ने नगर निगम परिसर में खुशी जताई और दिनेश भट्ट के समर्थन में नारे लगाए. इससे पहले महापौर पद पर भाजपा के पारस सिंघवी निर्वाचित हुए थे. अब महापौर और डिप्टी मेयर दोनों प्रमुख पद भाजपा के पास हैं. डिप्टी मेयर चुनाव के परिणाम के साथ नगर निगम के नए बोर्ड में भाजपा नेतृत्व की तस्वीर भी साफ हो गई है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


