राजस्थान निकाय चुनाव की री-पोलिंग में कांग्रेस 6 सीटें जीती: भाजपा की 3 में जीत; जयपुर के पुर्नमतदान में BJP सभी 4 वार्ड हारी - Rajasthan News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur Municipal Election | Re polling Results Update & Final Tally राजस्थान निकाय चुनाव की री-पोलिंग में कांग्रेस 6 सीटें जीती:भाजपा की 3 में जीत; जयपुर के पुर्नमतदान में BJP सभी 4 वा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur Municipal Election | Re polling Results Update & Final Tally
राजस्थान निकाय चुनाव की री-पोलिंग में कांग्रेस 6 सीटें जीती:भाजपा की 3 में जीत; जयपुर के पुर्नमतदान में BJP सभी 4 वार्ड हारी
- कॉपी लिंक
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के साथ सुकेत (कोटा) नगर पालिका के 9 वार्ड का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। इन वार्ड के 10 बूथ की ईवीएम में खराबी के बाद बुधवार को री-पोलिंग हुई थी।
आज आए रिजल्ट में नगर निगम के 5 वार्ड में कांग्रेस और तीन वार्ड में भाजपा कैंडिडेट जीते हैं। सुकेत नगर पालिका के वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
री-पोलिंग के कारण जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव भी कैंसिल कर दिए गए थे। पहले ये चुनाव और 21 और 22 सितंबर को शेड्यूल थे।
सुकेत नगर पालिका में भी कांग्रेस जीती
कोटा की सुकेत नगर पालिका के वार्ड नंबर-4 के भी एक बूथ पर बुधवार को री-पोलिंग हुई थी। आज आए परिणाम में इस वार्ड से कांग्रेस मोहम्मद रफीक ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सत्यराम को 117 वोटों से हराया है।
जल्द हो सकती है मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव की घोषणा
री-पोलिंग के कारण आयोग ने 14 सितंबर को इन तीनों नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित कर दिए थे। री-पोलिंग के रिजल्ट के बाद इन यहां मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव का शेड्यूल जल्द ही घोषित हो सकता है।
जयपुर और कोटा नगर निगम में भाजपा के पास बहुमत है। वहीं, जोधपुर में री-पोलिंग के रिजल्ट के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
भाजपा के पास सबसे ज्यादा सीटें
राजस्थान की 10 नगर निगम की 856 पार्षद सीट के लिए 9 और 11 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें से 848 सीटों के नतीजे 14 सितंबर को घोषित किए थे। जबकि 8 वार्ड के नतीजे री-पोलिंग के कारण गुरुवार को घोषित किए गए।
कुल 856 सीटों में से भाजपा के पास 406 और कांग्रेस के पास 312 सीटें हैं। जबकि 138 सीटों पर निर्दलीय व अन्य पार्टियों ने जीत दर्ज की थी।
….
निकाय चुनावों की ये खबरें भी पढ़िए…
पूर्व मंत्री के भतीजे को मेयर उम्मीदवार बनाने पर बगावत:विधायक के भाई को पीटा, 4 निगमों में निर्दलीयों की मान-मनोव्वल; 6 जगह भाजपा की निर्विरोध जीत तय
राजस्थान में बुधवार को 305 निकायों में मेयर, चेयरमैन और पालिकाध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। बीकाने में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला को मेयर कैंडिडेट बनाया है। पूरी खबर पढ़िए…
Topics:
- जोधपुर में एक बूथ में दोबारा वोटिंग, 72.39% मतदान: देर रात कांग्रेस नेता पहुंचे थाने; महिला पार्षद के ससुर का आरोप-परिवार को बंदी बनाकर रखा
- जोधपुर एयरपोर्ट पर कल से शुरू होगा यात्री सेवा अभियान: यात्रियों से लिया जाएगा फीडबैक, कई कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन
- लॉयर्स एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश संजय अग्रवाल का किया अभिनंदन: राजस्थान हाईकोर्ट में हुआ कार्यक्रम; बार ने रखी स्थायी सिटिंग और पद बढ़ाने की मांग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


