डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Dungarpur News In Hindi: डूंगरपुर में चांदीपुरा वायरस से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है. प्रभावित गांव में 353 लोगों की स्क्रीनिंग की…

सौजन्य से:- ABP News
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Dungarpur News In Hindi: डूंगरपुर में चांदीपुरा वायरस से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है. प्रभावित गांव में 353 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और बड़े पैमाने पर फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया गया है.
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक बार फिर से गंभीर बीमारी का खतरा मंडराने लगा है. जिले के सीमलवाड़ा खंड में 'चांदीपुरा वायरस' (Chandipura Virus) ने दस्तक दे दी है, जिसकी चपेट में आने से एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है.
इस घटना के सामने आते ही पूरे चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. प्रभावित इलाके में 'रैपिड रिस्पांस टीम' (RRT) तैनात कर दी गई है और बड़े पैमाने पर सर्वे व फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया गया है.
क्या है पूरा मामला?
यह मामला डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा खंड स्थित रतनपुरा गांव का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई की शाम रतनपुरा निवासी 6 वर्षीय मासूम 'रिंकू' को अचानक उल्टियां होने लगीं. घबराए परिजन उसे तुरंत सीमलवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले गए. हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे गुजरात के मोडासा रेफर कर दिया. वहां से भी बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिम्मतनगर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. इलाज के दौरान 15 जुलाई को मासूम रिंकू ने दम तोड़ दिया. मेडिकल जांच में मौत का कारण चांदीपुरा वायरस सामने आया है.
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग: 353 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
मासूम की मौत की खबर मिलते ही डूंगरपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अलंकार गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें हरकत में आ गईं. सीमलवाड़ा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में एक रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) तुरंत रतनपुरा गांव पहुंची. टीम ने युद्ध स्तर पर कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र के 75 घरों का सघन सर्वे किया और कुल 353 लोगों की स्क्रीनिंग की. राहत की बात यह रही कि सर्वे के दौरान फिलहाल किसी भी ग्रामीण में बुखार या इस वायरस से जुड़े कोई लक्षण नहीं मिले हैं.
संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के बड़े कदम
स्वास्थ्य विभाग वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई एहतियाती कदम उठा रहा है:
- कीटनाशक छिड़काव: मच्छरों और संक्रमण की रोकथाम के लिए क्षेत्र के 17 घरों में पाइरेथ्रम स्प्रे (Pyrethrum Spray) का छिड़काव किया गया है.
- फॉगिंग अभियान: पूरे प्रभावित इलाके में सघन रूप से फॉगिंग करवाई गई है.
- ब्लड सैंपलिंग: एहतियात के तौर पर 40 ग्रामीणों की रक्त पट्टिकाएं (Blood Samples) लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजी गई हैं.
- पेयजल शुद्धिकरण: क्षेत्र के सभी पेयजल स्रोतों के शुद्धिकरण (क्लोरीनेशन) के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.
24 घंटे निगरानी के आदेश
डूंगरपुर CMHO डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्र में लगातार 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही घर-घर जाकर ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों और चांदीपुरा वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है.
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा: जब रूठते हैं इंद्रदेव, तब सड़क खोदकर की जाती है 'गड़े भेरूजी' की पूजा, फिर होती है झमाझम बारिश

राजस्थान में मानसून की वापसी की संभावना: 24 जिलों में 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट

हिमाचल के राज्यपाल ने आध्यात्मिक तीर्थस्थलों का दौरा किया, प्रार्थना की


