राजस्थान में 600 मेडिकल ऑफिसर की होगी भर्ती: चिकित्सा मंत्री ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; जल्द मांगे जाएंगे आवेदन - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Medical Officer Recruitment | Health Minister Approval | RUHS राजस्थान में 600 मेडिकल ऑफिसर की होगी भर्ती:चिकित्सा मंत्री ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; जल्द मांगे जाएंगे…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Medical Officer Recruitment | Health Minister Approval | RUHS
राजस्थान में 600 मेडिकल ऑफिसर की होगी भर्ती:चिकित्सा मंत्री ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; जल्द मांगे जाएंगे आवेदन
- कॉपी लिंक
राजस्थान में MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुके डॉक्टरों के लिए जल्द भर्ती निकाली जाएगी। सरकार प्रदेश में 600 मेडिकल ऑफिसर (MO) की भर्ती प्रक्रिया के लिए RUHS के जरिए आवेदन मांगेगी। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार करके चिकित्सा
चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया- विभाग में अलग-अलग पदों पर हमारी सरकार आने के बाद से अब तक 39 हजार 288 पदों पर भर्ती और नियुक्ति की जा चुकी है। इसमें 208 मेडिकल ऑफिसर (डेंटिस्ट), 1699 मेडिकल ऑफिसर, 19 हजार 240 अराजपत्रित संवर्ग के पदों पर नियुक्तियां की गई है।
इसी प्रकार मेडिकल एजुकेशन सेक्शन में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में भी 18 हजार 126 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी है।
RUHS के माध्यम से होगी भर्ती
मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया- भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू होगी। इन डॉक्टर्स के आने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
………………………………………..
यह खबर भी पढ़ें...
राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के 163 पदों पर भर्ती:12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई; जानें- कब से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 163 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 22 जुलाई से 10 अगस्त तक जोधपुर हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


