अजमेर में बारिश के बाद खिली धूप, उमस बढ़ी: अगले तीन दिन बरसात का अलर्ट; मानसून के 62 दिन बाकी, अजमेर में अब तक 304.2 मिमी बारिश - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Monsoon Rain Forecast & Humidity Relief News अजमेर में बारिश के बाद खिली धूप, उमस बढ़ी:अगले तीन दिन बरसात का अलर्ट; मानसून के 62 दिन बाकी, अजमेर में अब तक…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Update | Monsoon Rain Forecast & Humidity Relief News
अजमेर में बारिश के बाद खिली धूप, उमस बढ़ी:अगले तीन दिन बरसात का अलर्ट; मानसून के 62 दिन बाकी, अजमेर में अब तक 304.2 मिमी बारिश
- कॉपी लिंक
अजमेर में गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा और तेज धूप निकल आई। धूप निकलते ही उमस और गर्मी बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन जिले में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस मानसून सीजन में अजमेर में अब तक 304.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जबकि इस अवधि तक सामान्य बारिश 221.2 मिमी मानी जाती है। यानी जिले में अब तक करीब 83 मिमी (लगभग 37.5%) अधिक बारिश हो चुकी है।
मानसून के 60 दिन बीते, अभी 62 दिन बाकी
प्रदेश में मानसून की सक्रिय अवधि जून से सितंबर तक कुल 122 दिन मानी जाती है। इनमें से 60 दिन बीत चुके हैं, जबकि अब 62 दिन शेष हैं। पिछले साल इसी अवधि तक जिले में 454.67 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी थी, जिसमें अकेले जुलाई में 363.60 मिमी बारिश हुई थी।
बांधों में पानी की आवक जारी
बारिश के चलते जिले के कई बांधों और जलाशयों में पानी की आवक बनी हुई है। लसाड़िया बांध में 1.87 मीटर, रामसर में 6 फीट, मदन सरोवर (धानवा) में 3 फीट, बिसुन्दनी बांध में 1.10 मीटर, आनासागर में 11 फीट 8 इंच, ताज सरोवर (अरनिया) में 1 फीट 5 इंच, पारा प्रथम में 3 फीट, लोरड़ी सागर में 3 फीट 10 इंच, पारा द्वितीय में 2 फीट 7 इंच, फॉयसागर में 20 फीट 10 इंच तथा शिवसागर (न्यारा) में 11 फीट 3 इंच पानी दर्ज किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगस्त की शुरुआत में तेज बारिश की संभावना, राजस्थान में भारी बरसात की चेतावनी

तेज बारिश के साथ होगी अगस्त की शुरुआत: भारी बरसात की भी चेतावनी; राजस्थान में अब तक 16 फीसदी कम पानी बरसा - Jaipur News

उदयपुर में तेज बारिश का अलर्ट: तापमान बढ़ने से मची मुश्किलें


