कोटा संभाग में आज व कल बारिश का अलर्ट: नवनेरा बांध के 7 गेट खोले, अब तक सामान्य से 30% कम बरसात; जानिए बांधों की स्थिति - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Division Rain Alert: 7 Gates Of Navnera Dam Opened कोटा संभाग में आज व कल बारिश का अलर्ट:नवनेरा बांध के 7 गेट खोले, अब तक सामान्य से 30% कम बरसात; जानिए बांधों की स्थिति - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Division Rain Alert: 7 Gates Of Navnera Dam Opened
कोटा संभाग में आज व कल बारिश का अलर्ट:नवनेरा बांध के 7 गेट खोले, अब तक सामान्य से 30% कम बरसात; जानिए बांधों की स्थिति
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने कोटा संभाग में आज और कल बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिले में पिछले 2 दिन से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। आज तीसरे दिन भी जिले में बादल छाए हैं। तापमान में गिरावट होने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
इधर नवनेरा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में हो रही बारिश व अन्य नदियों से पानी की आवक हो रही है। आज शनिवार को बांध के 7 गेट 13 मीटर खोले गए हैं। 67 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बांध में पानी की आवक को देखते हुए डिस्चार्ज और बढ़ाया जा सकता है। शुक्रवार को बांध से 20 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
शहर में शुक्रवार को रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े 5 बजे तक 3.8 एमएम बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से मौसम में ठंडक बढ़ी है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 30% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 4 सितंबर तक औसत 666.1 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 461.2 मिमी बारिश हुई है।
- LIVEअजमेर में स्कूल की दीवार ढही, जयपुर में रातभर बरसात: दौसा और अलवर में सुबह से झमाझम बारिश, 2 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
- सवा लाख पोस्टर-बैनर हटाए, फिर भी नहीं मान रहे प्रत्याशी: प्रचार सामग्री का खर्च खाते में जुड़ेगा, सीमा पार हुई तो अगला चुनाव लड़ना मुश्किल
- बात खरी हैतेजल सुपर-डुपर पर फिर घूमा 'गमछा': टिकट कटा तो आई 'आंसुओं की बाढ़'; हनुमान सेना का 'हाईटेक-प्रचार'
- राजस्थान एक्सप्लेनरनिकाय चुनाव में 'जेन-जी पॉलिटिक्स' की एंट्री: BJP के 51, कांग्रेस के 49 फीसदी कैंडिडेट युवा; जानिए-इनकी दावेदारी से कितनी बदली लोकल राजनीति
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


