जयपुर भीषण गर्मी के बावजूद राजस्थान के स्मारकों में उमड़े लाखों पर्यटक, आमेर फोर्ट 7.68 लाख पर्यटकों के साथ बना सबसे लोकप्रिय आकर्षण
जयपुरः भीषण गर्मी के बावजूद राजस्थान के स्मारकों में लाखों पर्यटक उमड़े. जनवरी से मई तक 29.53 लाख पर्यटक ऐतिहासिक धरोहरों पर पहुंचे. आमेर फोर्ट 7.68 लाख पर्यटकों के साथ सबसे लोकप्रिय आकर्षण बना, हवा महल में 6.44 लाख पर्य…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुरः भीषण गर्मी के बावजूद राजस्थान के स्मारकों में लाखों पर्यटक उमड़े. जनवरी से मई तक 29.53 लाख पर्यटक ऐतिहासिक धरोहरों पर पहुंचे. आमेर फोर्ट 7.68 लाख पर्यटकों के साथ सबसे लोकप्रिय आकर्षण बना, हवा महल में 6.44 लाख पर्यटक पहुंचे इसके साथ ही रिकॉर्ड आकर्षण बरकरार रहा. जंतर-मंतर और नाहरगढ़ ने भी लाखों पर्यटकों को आकर्षित किया.
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 3.40 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे. विदेशी चुनौतियों के बीच भी राजस्थान पर्यटन की रफ्तार मजबूत रही. पश्चिम एशिया तनाव का पर्यटक आवागमन पर सीमित असर दिखाई दिया. बेहतर सड़क, एयर कनेक्टिविटी और सुविधाओं का सीधा लाभ मिला. घरेलू पर्यटकों ने पर्यटन उद्योग को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई. जयपुर हेरिटेज सर्किट राजस्थान पर्यटन का सबसे बड़ा इंजन बना.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

2022 Mahindra XUV700 कार जयपुर में ₹21 लाख में - CarDekho

Small industries crucial in employment generation, nation-building: Rajasthan CM - Daily Excelsior

Rajasthan CM announces ₹370 crore infra push for industrial growth


