जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस ट्रेलर से टकराई, 8 यात्री घायल: 7 को इलाज के बाद मिली छुट्टी, फ्लाईओवर निर्माण के कारण लगे जाम के दौरान हादसा - Kotputli-Behror News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kotputli - Jaipur Delhi Highway Accident: Bus Collides With Trailer In Pawta | Latest News जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस ट्रेलर से टकराई, 8 यात्री घायल:7 को इलाज के बाद मिली छुट्टी, फ्लाईओवर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kotputli
- Jaipur Delhi Highway Accident: Bus Collides With Trailer In Pawta | Latest News
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस ट्रेलर से टकराई, 8 यात्री घायल:7 को इलाज के बाद मिली छुट्टी, फ्लाईओवर निर्माण के कारण लगे जाम के दौरान हादसा
- कॉपी लिंक
जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर पावटा में बावड़ी मंदिर के पास फ्लाईओवर निर्माण के कारण जाम लगा था। इसी दौरान एक लोक परिवहन बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
8 यात्री घायल, 7 को इलाज के बाद मिली छुट्टी
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कॉन्स्टेबल पूरणमल ने बताया- हादसे में 8 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को पावटा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 7 घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक का इलाज चल रहा है।
बस और ट्रेलर हटाकर यातायात कराया सामान्य
पुलिस ने हादसे वाली बस और ट्रेलर को मौके से हटवाकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायलों में राहुल (22, खेलना), बलदेव (45, पावटा), रामेश्वर (65, बड़नगर), विमला (55), दुलीचंद (नींबू चना), रीमा (40, सिरोही) और प्रियंका (24, भौनावास) शामिल हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-14 साल की नाबालिग का किडनैप, आरोपी गिरफ्तार: 900 किमी पीछा कर यूपी के भदोही से पकड़ा, लड़की को छुड़ाया - Jaipur News

रेवाड़ी में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दो ट्रालों की भीषण टक्कर, एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत - rewari truck collision on jaipurdelhi highway driver dies in fire

'घर टूटेगा तो फंदा लगा लूंगी', जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर रातभर रोए परिवार, सुबह रुक गया JDA का पीला पंजा


