बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम देगा राजस्थान में बारिश, कल 8 जिलों में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम देगा राजस्थान में बारिश, कल 8 जिलों में अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल तट के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले…

सौजन्य से:- Hindustan
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम देगा राजस्थान में बारिश, कल 8 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल तट के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 24 घंटे में और मजबूत होने तथा उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। प्रदेश में सोमवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 18 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में पूर्वी राजस्थान में मानसून ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल तट के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 24 घंटे में और मजबूत होने तथा उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा बारिश
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 31 MM बारिश चित्तौड़गढ़ में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दौसा में 20.5 MM, करौली में 15.5 MM, डूंगरपुर में 7.5 MM, भीलवाड़ा में 7.2 MM और अलवर में 7.2 MM बारिश दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ की स्थिति भी राजस्थान के मौसम को प्रभावित कर रही है। इसके चलते फिलहाल पूर्वी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां पश्चिमी राजस्थान की तुलना में ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान में कमजोर रहेगा मानसून
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले 4 से 5 दिन मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहने का अनुमान है। हालांकि, 19 से 21 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
18 अगस्त से बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में इसके मुकाबले बारिश का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है।
जयपुर में 19 से 21 अगस्त तक बारिश के आसार
राजधानी जयपुर में रविवार को मौसम साफ रहा। दिनभर हल्के बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। शहर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में जयपुर में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। 19 से 21 अगस्त के बीच जयपुर संभाग में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
कोटा में अब तक 286.2 MM बारिश
कोटा में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। यहां अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस मानसून सीजन में अब तक कोटा में 286.2 MM बारिश दर्ज हो चुकी है। रविवार होने के कारण शहर के पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की आवाजाही देखने को मिली।
अजमेर में अब तक 396.4 MM बारिश
अजमेर में भी रविवार को बारिश नहीं हुई। दिन में कुछ समय के लिए बादल छाए, लेकिन अधिकांश समय धूप रही। शहर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सीजन में अब तक अजमेर में 396.4 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है।
अलवर में उमस ने बढ़ाई परेशानी
अलवर में रविवार सुबह मौसम सामान्य रहा। सुबह धूप निकलने के बाद गर्मी और उमस बढ़ गई। दिनभर उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई और तापमान करीब 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक अलवर में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
सीकर-जोधपुर में फिलहाल कम बारिश के आसार
सीकर में रविवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी रही। उमस के कारण लोग परेशान रहे। फिलहाल अगले दो दिन यहां बारिश की संभावना कम है।
वहीं, जोधपुर में रविवार को मौसम उमस भरा रहा। शहर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर शहर में आगामी कुछ दिनों में बारिश की संभावना कम है।
कुल मिलाकर, 18 अगस्त से राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होगा। पूर्वी राजस्थान में बारिश का असर ज्यादा रहेगा, जबकि पश्चिमी जिलों में मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा। 19 से 21 अगस्त के बीच बीकानेर संभाग, शेखावाटी और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


