राजस्थान में चुनावी उलटफेर,मदन राठौड़ के जिले में कांग्रेस जीती: 8 नगर निगम में भाजपा को बढ़त; जोधपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव हारे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Nagar Nigam Election Results | Jaipur Bharatpur Vote Count LIVEराजस्थान में चुनावी उलटफेर,मदन राठौड़ के जिले में कांग्रेस जीती:8 नगर निगम में भाजपा को बढ़त; जोधपुर मे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Nagar Nigam Election Results | Jaipur Bharatpur Vote Count
LIVEराजस्थान में चुनावी उलटफेर,मदन राठौड़ के जिले में कांग्रेस जीती:8 नगर निगम में भाजपा को बढ़त; जोधपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव हारे
- कॉपी लिंक
राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हैं। भाजपा ने बढ़ा उलटफेर करते हुए 10 में से 8 नगर निगम में बढ़त बना ली है। वहीं, पाली नगर निगम में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। पाली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का गढ़ है। एक नगर निगम में निर्दलीय आगे हैं।
उदयपुर के वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस शहर अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ की पत्नी पूनम कंवर ने भी जीत दर्ज है। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दामाद के भाई आकाश वागरेचा वार्ड नंबर 5 से चुनाव जीत गए हैं।
जयपुर नगर निगम में मेयर की दौड़ की शामिल सुनील कोठारी 900 से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए है। उन्हें निर्वतमान मेयर कुसुम यादव टिकट काटकर भाजपा ने मैदान में उतारा था।
जोधपुर में बड़े चुनावी उलटफेर में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मेघराज लोहिया ने हराया है। वे पूर्व राज्यमंत्री रहे हैं।
निकाय चुनाव में जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार और 150 वार्ड हैं। अलवर, भीलवाड़ा, पाली पिछले चुनावों में नगर परिषद थे, जिनमें नगर निगम बनने के बाद पहले चुनाव हुए हैं।
10 नगर निगमों में भरतपुर में सबसे ज्यादा 73.68 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि जोधपुर में 71.95 फीसदी वोटिंग हुई थी।
सबसे पहले देखिए- काउंटिंग से जुड़ी PHOTOS
जयपुर नगर निगम का रिजल्ट
जयपुर में 723 कैंडिडेट में मुकाबला: जयपुर नगर निगम में आज 723 प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का फैसला होगा। काउंटिंग भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज हो रही है सबसे पहले बैलेट पेपर और उसके बाद ईवीएम की काउंटिंग होगी। संभावना है कि दोपहर 11 बजे तक सभी 150 वार्डों के नतीजे सामने आ जाएंगे। पूरी खबर पढ़िए…
जयपुर: कांग्रेस-बीजेपी ने एक-एक नगर निगम जीते थे
जयपुर में पिछली बार दो नगर निगम थे और दोनों निगमों की औसत वोटिंग 57.5 प्रतिशत तक पहुंची थी। जयपुर में पिछली बार दो निगमों में कुल 250 वार्ड में चुनाव हुआ था, वहीं इस बार 150 वार्डों पर वोटिंग हुई।
हेरिटेज में 100 में से 47 वार्ड कांग्रेस ने, 42 बीजेपी ने और 11 वार्ड निर्दलीयों ने जीते। निर्दलीयों को मिलाकर कांग्रेस ने हेरिटेज में बोर्ड बनाया था। ग्रेटर में 150 में से बीजेपी ने 88 वार्ड जीतकर बोर्ड बनाया था, कांग्रेस और निर्दलीयों ने 49 वार्ड जीते थे।
जोधपुर नगर निगम का रिजल्ट
हर वार्ड के लिए अलग टेबल: जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। सुबह 8 बजे से शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग हो रही है। काउंटिंग की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से की जाएगी। इसके लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के 10 रूम में हर वार्ड के अनुसार अलग-अलग टेबल लगाई गई हैं। पूरी खबर पढ़िए…
जोधपुर: कांग्रेस-बीजेपी के पास एक एक बोर्ड था
जोधपुर में पिछली बार दो निगम थे और वोटिंग का औसत 60.7 फीसदी रहा था। साल 2020 में जोधपुर नगर निगम को उत्तर और दक्षिण, दो भागों में बांटकर वोटिंग करवाई गई थी।
उत्तर में 80 में से 53 वार्ड कांग्रेस ने जीते और बोर्ड बनाया। दक्षिण में 80 में से 43 वार्ड बीजेपी ने जीते और बोर्ड बनाया। कांग्रेस ने 23 और 14 वार्ड निर्दलीय जीते थे।
इन नगर-निगमों की खबरें भी पढ़िए
बीकानेर। कोटा। उदयपुर। अलवर। अजमेर। भरतपुर। पाली। भीलवाड़ा
….
नगर-निगम काउंटिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


