होम›शिक्षा-करियर›जयपुर में 8 जगह जुटे शिक्षक; बोले- सरकार तबादला नीति बनाएं, खाली पद भरें - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जयपुर में 8 जगह जुटे शिक्षक; बोले- सरकार तबादला नीति बनाएं, खाली पद भरें - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Teachers Gathered At Eight Locations In Jaipur, Demanding The Government Formulate A Transfer Policy And Fill Vacant Positions. जयपुर में 8 जगह जुटे शिक्षक; बोले- सरकार तबादला…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
जयपुर में 8 जगह जुटे शिक्षक; बोले- सरकार तबादला नीति बनाएं, खाली पद भरें - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Teachers Gathered At Eight Locations In Jaipur, Demanding The Government Formulate A Transfer Policy And Fill Vacant Positions.

जयपुर में 8 जगह जुटे शिक्षक; बोले- सरकार तबादला नीति बनाएं, खाली पद भरें

- कॉपी लिंक

जयपुर में 8 से अधिक स्थानों पर शुक्रवार को शिक्षक संगठनों के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हुए। जिलेभर से शिक्षक जुटे और मांगें पूरी नहीं होने पर आक्रोश जताया। शिक्षकों ने सरकार से जल्द तबादला नीति बनाने और खाली पद भरने की मांग की।

वेतन विसंगति दूर करने और शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति दिलाने का मुद्दा भी उठाया। दो दिवसीय सम्मेलनों का समापन शनिवार को होगा। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आदर्शनगर में हुआ। अध्यक्षता संघ के मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा ने की। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने कहा कि शिक्षकों ने वर्तमान शैक्षिक व्यवस्था, समस्याओं एवं मांगों पर मंथन किया। राजस्थान शिक्षक संघ (एकीकृत) का सम्मेलन पापड़ के हनुमानजी मंदिर में हुआ। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जयराम ने कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण स्तंभ है। अखिल राजस्थान शिक्षक कर्मचारी महासंघ समायोजित का जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन जीनियस पब्लिक स्कूल मदर टैरेसा नगर मालवीय नगर में हुआ। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की।

शिक्षकों का मुख्य काम- नैतिक मूल्यों की स्थापना

{अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) का सम्मेलन राउमावि गोपालपुरा देवरी में हुआ। वक्ता प्रोफेसर डॉ. मनीष सिनसिनवार ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्य की स्थापना करना शिक्षक का प्रमुख कार्य है।

{अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा), जिला-जयपुर प्रथम का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राबाउमावि गांधीनगर में हुआ।

{राजस्थान प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक संघ जयपुर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन सत्र राप्रावि एशिया सर्कल में हुआ।

{ राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का सम्मेलन मानसरोवर स्थित एक होटल में हुआ। संगठन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गिरीश शर्मा ने पारदर्शी तबादला नीति की मांग उठाई।

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के सम्मेलन में मौजूद शिक्षक व शिक्षिकाएं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें