होम›शिक्षा-करियर›उदयपुर के 80 वार्डों में आज आएगा रिजल्ट: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना, कुल 16 राउंड होंगे - Udaipur News
शिक्षा-करियर

उदयपुर के 80 वार्डों में आज आएगा रिजल्ट: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना, कुल 16 राउंड होंगे - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Nagar Nigam Election Vote Counting LIVE | Results Update उदयपुर के 80 वार्डों में आज आएगा रिजल्ट:सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना, कुल 16 राउंड होंगे - कॉपी लिंक उदयपुर नगर…

bhaskar.com के अनुसार14 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
उदयपुर के 80 वार्डों में आज आएगा रिजल्ट:  सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना, कुल 16 राउंड होंगे - Udaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Nagar Nigam Election Vote Counting LIVE | Results Update

उदयपुर के 80 वार्डों में आज आएगा रिजल्ट:सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना, कुल 16 राउंड होंगे

- कॉपी लिंक

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में आज वोटों की गिनती होगी। उदयपुर के सूरजपोल स्थित राजस्थान कृषि महाविद्यालय (RCA) में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।

सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी। नगर निगम के 80 वार्डों की गणना के लिए 5 गणना कक्ष तय किए गए हैं। अधिकतम 8 टेबल लगाई गई हैं। निगम क्षेत्र की मतगणना के कुल 16 राउंड होंगे। प्रत्येक राउण्ड में 5 वार्डों के परिणाम जारी किए जाएंगे।

इन नेताओं के वार्डों पर सबकी नजर

वार्ड 51 में भाजपा नेता प्रमोद सामर, वार्ड वार्ड 45 में भाजपा उदयपुर शहर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट, वार्ड 24 में भाजपा नेता और पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी के वार्ड पर सबकी नजर है।

इसी प्रकार पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामाद के भाइयों के वार्ड पर भी सबकी निगाहे हैं। वार्ड नंबर 5 से आकाश वागरेचा और वार्ड नंबर 78 से अतुल चंडालिया ने चुनाव लड़ा है।

कांग्रेस से उदयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी डॉ. पूनम राठौड़ और वार्ड 73 से पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास के भतीजा बहू डॉ. हितांशी शर्मा मैदान में है। इनमें भाजपा से सामर,भट्ट, सिंघवी, चंडालिया और कांग्रेस से पूनम और हितांशी मेयर की दावेदार है।

उदयपुर नगर निगम चुनाव की ये खबरें भी पढ़े….

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें