उदयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 80 प्रत्याशियों की सूची, कई दिग्गजों को दिया मौका
उदयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 80 प्रत्याशियों की सूची, कई दिग्गजों को दिया मौका सूची में छह पूर्व पार्षदों को भी टिकट दिया गया है. साथ ही कई प्रमुख राजनीतिक परिवारों से जुड़े लोगों को भी टिकट दिया. Published…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 80 प्रत्याशियों की सूची, कई दिग्गजों को दिया मौका
सूची में छह पूर्व पार्षदों को भी टिकट दिया गया है. साथ ही कई प्रमुख राजनीतिक परिवारों से जुड़े लोगों को भी टिकट दिया.
Published : August 30, 2026 at 4:00 PM IST
उदयपुर: नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. सूची में पार्टी ने पुराने चेहरों के साथ युवा और नए चेहरों पर भी भरोसा जताया है. कई प्रमुख राजनीतिक परिवारों से जुड़े लोगों को भी टिकट दिया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश चौधरी के निर्देशानुसार प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है.
दिग्गजों के रिश्तेदारों को टिकट: जारी लिस्ट के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड 73 से हितांशी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. हितांशी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास की पुत्रवधू हैं. वहीं, वार्ड 17 से पूनम कुंवर राठौड़ को टिकट दिया गया है. पूनम कुंवर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी हैं. इसके अलावा यूथ कांग्रेस उदयपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन केलावत का नाम भी सूची में शामिल है. कांग्रेस ने निगम के पिछले बोर्ड में महापौर पद के प्रत्याशी रहे अरुण टांक को भी इस बार टिकट दिया है. युवा चेहरे सिद्धार्थ सोनी को भी प्रत्याशी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें- निकाय चुनाव: तीन दिन के मंथन के बीच भाजपा ने कहा-अभी नहीं बताएंगे नाम...जानिए कब आएगी लिस्ट
छह पूर्व पार्षदों पर भरोसा: कांग्रेस की सूची में छह पूर्व पार्षदों को भी टिकट दिया गया है. इनमें अरुण टांक, शंकर चंदेल, हितांशी शर्मा और हिदायत उल्ला सहित अन्य पूर्व पार्षद शामिल हैं. पार्टी ने पुराने अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है. कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद अब उदयपुर नगर निगम चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला और अधिक स्पष्ट हो गया है.
ग्रामीण राजनीति से जुड़े चेहरों को भी मौका: कांग्रेस ने इस बार नगर निगम चुनाव में ग्रामीण राजनीति से जुड़े चेहरों को भी मौका दिया है. बड़गांव के पूर्व सरपंच संजय शर्मा को वार्ड 1 से मैदान में उतारा गया है. इसी तरह वार्ड 79 से अंबेरी के पूर्व सरपंच बाबूलाल गमेती को टिकट दिया गया है. सापेटिया के पूर्व सरपंच पुष्करलाल के बेटे योगेश पुष्करणा को वार्ड 80 से प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा उप सरपंच रमेश डांगी को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है. टिकट वितरण से साफ है कि कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर पकड़ रखने वाले चेहरों पर भी भरोसा जताया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


