AAP ने कसी कमर: जयपुर, कोटा समेत 10 शहरों में चुनाव कमेटियों का गठन, स्थानीय मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव
AAP ने कसी कमर: जयपुर, कोटा समेत 10 शहरों में चुनाव कमेटियों का गठन, स्थानीय मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव आम आदमी पार्टी ने राजस्थान के 10 नगर निगमों में चुनाव समितियों का गठन कर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए तैयारियां तेज कर…

सौजन्य से:- ETV Bharat
AAP ने कसी कमर: जयपुर, कोटा समेत 10 शहरों में चुनाव कमेटियों का गठन, स्थानीय मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव
आम आदमी पार्टी ने राजस्थान के 10 नगर निगमों में चुनाव समितियों का गठन कर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं.
Published : August 18, 2026 at 5:36 PM IST
जयपुर. प्रदेश में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने की रणनीति के तहत पार्टी ने प्रदेश के 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन कर दिया है. इन समितियों के जरिए पार्टी अब शहरों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनावी अभियान को धार देने की तैयारी में है. आम आदमी पार्टी राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने बताया कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर पार्टी पूरी मजबूती के साथ तैयारियों में जुटी हुई है. इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी धीरज कुमार टोकस, प्रदेश सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज और प्रदेश चुनाव समिति के प्रभारी देवेंद्र शास्त्री की सहमति से 10 नगर निगमों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की गई है.
इन 10 शहरों में बनी चुनाव समितियां: आम आदमी पार्टी ने जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, अलवर, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, उदयपुर और बीकानेर नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया है. जयपुर में आप विधायक और सह प्रभारी प्रवेश रतन सहित 11सदस्यों की कमेटी बनाई गई है. इन समितियों को संबंधित क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ चुनावी रणनीति को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने बताया कि समितियां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करेंगी और संभावित प्रत्याशियों, स्थानीय मुद्दों तथा मतदाताओं से जुड़े सवालों को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार करने में भूमिका निभाएंगी.
इसे भी पढ़ें- नगर निकाय चुनाव 2026: अजमेर में लॉटरी के दौरान कांग्रेस का ऐतराज, भीलवाड़ा एवं डीडवाना-कुचामन में आरक्षण तय
चुनावी तैयारियों को गति देना प्राथमिकता: प्रदेश प्रभारी धीरज कुमार टोकस का कहना है कि चुनाव समितियों को संबंधित नगर निगम क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी आगामी सभी स्थानीय निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी. टोकस ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रयास रहेगा कि चुनावी अभियान केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित न रहे, बल्कि शहरों में आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाए. इसके लिए पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली, पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही जैसे मुद्दों को चुनावी एजेंडे के केंद्र में रखेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में अन्य नगर निगम क्षेत्रों के साथ-साथ नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भी संगठनात्मक तैयारियों को तेज करेगी. स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी और संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने पर जोर रहेगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दो दलितों से दुर्व्यवहार, मामला दर्ज

RSSB Vacancy 2026: राजस्थान के 3 सरकारी विभागों में निकली भर्ती, 870+ पद, शुरू हो गए आवेदन

5 साल बाद फिर राजस्थान के खाते में BJP राष्ट्रीय महामंत्री का पद; माथुर- वसुंधरा राजे-भूपेंद्र के बाद अब पूनियां


