छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन Rajasthan Student Protest: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर अजमेर और जयपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन हुआ. पुलिस से झड़प के…

सौजन्य से:- ABP News
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
Rajasthan Student Protest: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर अजमेर और जयपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन हुआ. पुलिस से झड़प के बाद कई छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया.
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज होती जा रही है. राजधानी जयपुर के बाद गुरुवार शाम अजमेर में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. दोनों शहरों में छात्रों ने चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की, सड़क पर प्रदर्शन किया और पुलिस से झड़प भी हुई. कई छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया. एबीवीपी का कहना है कि जब तक छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू नहीं किए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
अजमेर में सड़क जाम, पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां भी फंसीं
अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी (MDS) के मुख्य गेट पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुष्कर बाईपास रोड जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
जाम के कारण पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, एडिशनल एसपी ग्रामीण लालचंद कायल और कार्यपालक मजिस्ट्रेट की गाड़ियां भी फंस गईं. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने एडिशनल एसपी की गाड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गए.
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया. इसके बाद एक दर्जन से अधिक छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचाया गया.
जयपुर में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की
वहीं जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में भी छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी झड़प हुई.
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए जाने के बाद भी कार्यकर्ता पुलिस वैन के अंदर नारेबाजी करते रहे. एबीवीपी ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को जबरन रोका गया.
'चुनाव बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा'
एबीवीपी का कहना है कि राजस्थान में पिछले चार वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं. संगठन का दावा है कि छात्रसंघ छात्रों की आवाज उठाने का लोकतांत्रिक मंच है और इस पर रोक लगाना उचित नहीं है.
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करने की मांग की. उनका कहना है कि जब तक चुनाव बहाल नहीं किए जाते, तब तक पूरे प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा. जयपुर के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मानसून सत्र से पहले सीएम भजनलाल केंद्रीय गृह और खेल मंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे, जानिए क्या हुई चर्चा

जयपुर में टंकी पर चढ़े 3 संविदा नर्सिंगकर्मी: भर्ती में मेरिट और बोनस अंक के आधार पर सिलेक्शन की मांग; आंदोलन की चेतावनी - Jaipur News

नर्सिंग भर्ती को लेकर जयपुर में आंदोलन तेज, जयपुरिया अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़े संविदा नर्सिंगकर्मी


