होमकृषितीज-सिंजारा से पहले जयपुर डेयरी की खास सौगात , पहली बार बाजार में उतारा ‘सरस’ घेवर
कृषि

तीज-सिंजारा से पहले जयपुर डेयरी की खास सौगात , पहली बार बाजार में उतारा ‘सरस’ घेवर

तीज-सिंजारा से पहले जयपुर डेयरी की खास सौगात , पहली बार बाजार में उतारा ‘सरस’ घेवर अब तक दूध से बने उत्पाद बनाने वाली सरस डेयरी सावन के महीने में लजीज घेवर का जायका भी मुहैया करवाएगी Published : August 7, 2026 at 9:35 AM…

ETV Bharat के अनुसार7 अगस्त 2026 को 05:15 am बजे
तीज-सिंजारा से पहले जयपुर डेयरी की खास सौगात , पहली बार बाजार में उतारा ‘सरस’ घेवर

सौजन्य से:- ETV Bharat

तीज-सिंजारा से पहले जयपुर डेयरी की खास सौगात , पहली बार बाजार में उतारा ‘सरस’ घेवर

अब तक दूध से बने उत्पाद बनाने वाली सरस डेयरी सावन के महीने में लजीज घेवर का जायका भी मुहैया करवाएगी

Published : August 7, 2026 at 9:35 AM IST

जयपुर : तीज और सिंजारा पर्व को देखते हुए जयपुर डेयरी ने पहली बार अपना खास ‘सरस’ घेवर बाजार में लॉन्च किया है. राजस्थान में तीज के त्योहार पर घेवर की खास मांग रहती है और इसी को देखते हुए जयपुर डेयरी ने इस पारंपरिक मिठाई को अपने उत्पादों की सूची में शामिल किया है. घेवर की बिक्री बुधवार से शुरू कर दी गई है . जयपुर डेयरी की ओर से फिलहाल फीका घेवर बाजार में उतारा गया है.

इसकी खासियत यह है कि घेवर के साथ चाशनी अलग से पैक करके दी जा रही है. ऐसे में ग्राहक अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार घेवर में चाशनी की मात्रा तय कर सकेंगे. डेयरी के मुताबिक, जरूरत के अनुसार थोक ग्राहकों के लिए मीठा घेवर भी उपलब्ध कराया जाएगा. जयपुर डेयरी के एमडी मनीष फौजदार ने बताया कि इस बार फीका घेवर लॉन्च किया गया है. इसके साथ चाशनी अलग पैकेट में दी जाएगी. इसका उद्देश्य ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार मिठास तय करने का विकल्प देना है . फीके घेवर में ग्राहक जरूरत के मुताबिक कम या ज्यादा चाशनी डाल सकते हैं. इससे एक ही उत्पाद को अलग-अलग स्वाद पसंद करने वाले लोग अपनी पसंद के अनुरूप तैयार कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:Rajasthan: इस बार दीपावली पर पूरे राजस्थान में मिलेगा अलवर सरस डेयरी का मिल्क केक, बढ़ी मांग

200 ग्राम पैक की कीमत 140 रुपये : जयपुर डेयरी चेयरमैन ओमप्रकाश पूनिया के मुताबिक ‘सरस’ घेवर 700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है. इसे ग्राहकों की जरूरत और मांग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग पैक साइज में बाजार में उतारा गया है. डेयरी की ओर से 200, 400 और 800 ग्राम के पैक उपलब्ध कराए जाएंगे. इनमें 200 ग्राम के पैक की कीमत 140 रुपये रखी गई है. इसी दर के आधार पर 400 ग्राम और 800 ग्राम पैक भी ग्राहकों को उपलब्ध होंगे.

तीज और सिंजारा पर्व के दौरान घरों में घेवर की खरीदारी और रिश्तेदारों को मिठाई देने की परंपरा है. त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में घेवर की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में जयपुर डेयरी का नया उत्पाद बाजार में पारंपरिक मिठाई के साथ ब्रांडेड और पैक्ड विकल्प भी उपलब्ध कराएगा . फिलहाल ग्राहक जेएलएन मार्ग स्थित सरस पार्लर और जयपुर डेयरी प्लांट से 200, 400 और 800 ग्राम पैक में ‘सरस’ फीका घेवर खरीद सकेंगे . 200 ग्राम पैक की कीमत 140 रुपये है, जबकि उत्पाद की बिक्री दर 700 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है .

सरस पार्लर और डेयरी प्लांट पर शुरू हुई बिक्री : जयपुर डेयरी के इस नए उत्पाद की बिक्री बुधवार से शुरू हो गई है. फिलहाल जेएलएन मार्ग स्थित सरस पार्लर और जयपुर डेयरी प्लांट पर ग्राहक ‘सरस’ घेवर खरीद सकेंगे. त्योहार के नजदीक आने के साथ घेवर की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए बिक्री केंद्रों पर इसकी उपलब्धता बढ़ाई जा सकती है. जयपुर डेयरी का प्रयास है कि तीज-सिंजारा के दौरान ग्राहकों को स्थानीय बाजार में आसानी से गुणवत्तापूर्ण घेवर उपलब्ध हो सके.

थोक ऑर्डर पर मीठा घेवर भी मिलेगा : डेयरी के अधिकारियों के मुताबिक सामान्य बिक्री के लिए फिलहाल फीका घेवर उपलब्ध कराया गया है, लेकिन थोक ऑर्डर पर मीठा घेवर भी उपलब्ध कराया जा सकेगा. इससे त्योहार के दौरान बड़ी मात्रा में घेवर खरीदने वाले संस्थानों, दुकानदारों और अन्य ग्राहकों को सुविधा मिलेगी. जयपुर डेयरी की ओर से घेवर की पैकिंग और गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि इसे लंबे समय तक सुरक्षित तरीके से ग्राहकों तक पहुंचाया जा सके.

मिलावट से राहत और शुद्धता पर फोकस : त्योहारों के दौरान मिठाइयों में मिलावट की आशंका को देखते हुए जयपुर डेयरी ने अपने ब्रांड के घेवर के जरिए शुद्धता और गुणवत्ता का भरोसा देने पर जोर दिया है. डेयरी का कहना है कि उत्पाद को तय गुणवत्ता मानकों के अनुसार तैयार किया गया है . जयपुर डेयरी के अधिकारियों के मुताबिक बाजार में उपलब्ध पारंपरिक मिठाइयों के बीच ग्राहकों को भरोसेमंद विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सरस’ घेवर लॉन्च किया गया है. पैक्ड उत्पाद होने के कारण ग्राहकों को उत्पाद की कीमत और पैक मात्रा की स्पष्ट जानकारी भी मिलेगी.

दीपावली की मिठाइयों के बाद घेवर से बढ़ा उत्पादों का दायरा : जयपुर डेयरी इससे पहले दीपावली के दौरान विभिन्न मिठाई उत्पाद बाजार में उतार चुकी है. अब तीज-सिंजारा जैसे पारंपरिक राजस्थान के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए घेवर को उत्पाद श्रृंखला में शामिल किया गया है . घेवर राजस्थान की पारंपरिक मिठाइयों में खास स्थान रखता है और तीज-सिंजारा के अवसर पर इसकी मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे में जयपुर डेयरी का पहली बार ‘सरस’ घेवर बाजार में उतारना त्योहार से पहले ग्राहकों के लिए खास सौगात माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: दूध की मात्रा के अनुसार पशुपालक के पास पशु हैं या नहीं, कोटा डेयरी करवा रही किसानों की ऑडिट

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें