भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें किसे मिला टिकट: पिछले चुनाव में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा, उन पर भरोसा; कईं पार्षदों के टिकट काटें - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer BJP Corporator Candidate List | Ward Ticket Distribution Updateajmer भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें किसे मिला टिकट:पिछले चुनाव में पार्टी के खिलाफ चुनाव ल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer BJP Corporator Candidate List | Ward Ticket Distribution Updateajmer
भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें किसे मिला टिकट:पिछले चुनाव में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा, उन पर भरोसा; कईं पार्षदों के टिकट काटें
- कॉपी लिंक
अजमेर नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के उम्मीदवारों की भाजपा व कांग्रेस ने घोषणा कर दी। इनके सीधे सिंबल निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए। कांग्रेस ने दो सीट छोड़ दी, वहीं भाजपा ने सभी अस्सी वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारे है।
दोनों पार्टी की सूची में कई नए लोगों को भी मौका मिला है। वहीं कईं पुराने पार्षदों के टिकट काटे गए है। दोनों ही दलों ने नेताओं व उनके रिश्तेदारों को तवज्जो दी। साथ ही ऐसे लोगों को दोनों ने तवज्जो दी, जिन्होंने पिछले चुनाव में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा।
नेता व उनके रिश्तेदारों को दी तवज्जो
भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी की पत्नी रंजना सोनी को वार्ड संख्या 12 से चुनाव मैदान में उतारा है। नगर निगम के 80 वार्ड मे सबसे कम वोटर यहां है। वहीं भाजपा ने वार्ड संख्या 59 से पूर्व सभापति सुरेन्द्रसिंह शेखावत की पत्नी मधु शेखावत को टिकट दिया है।
भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व पूर्व बोर्ड में पार्षद रही भारती श्रीवास्तव को टिकट दिया है, लेकिन उनका वार्ड बदलकर 78 कर दिया। भजपा के मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा को वार्ड 65 से टिकट मिला।
इसी प्रकार हाथीखेड़ा के सरंपच रहे लाल सिंह रावत की पत्नी मंजूदेवी को वार्ड 5 से टिकट दिया है।
कांग्रेस छोड़कर आई मोनिका पर भाजपा ने किया भरोसा
कांग्रेस के टिकट पर पिछली बार चुनाव लड़ने वाली मोनिका जैन गत दिनों भाजपा में शामिल हुई और वर्तमान में उनको वार्ड संख्या 4 से टिकट दिया है। वार्ड संख्या 4 से हेमा गहलोत निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रही है।
हेमा भाजपा से दो बार मेयर रह चुके धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी है। वहीं कांग्रेस ने इस वार्ड से किसी को नहीं उतारा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस हेमा गहलोत का समर्थन करेंगी।
एडीए के पूर्व चेयरमेन की पुत्रवधु सहित वर्तमान पार्षदों के टिकट काटे
अजमेर विकास प्राधिकरण के चेयरमेन रहे शिवशंकर हेड़ा की पुत्र वधु अम्बिका हेड़ा ने न केवल भाजपा से दावेदारी की बल्कि नामांकन भी भाजपा से दाखिल किया, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला है।
पूर्व बोर्ड में पार्षद रही प्रतिभा पाराशर, रूबी जैन, अंजना शेखावत, हेमलता बंसल, नीतू मिश्रा का टिकट काट दिया और उन पर भरोसा नहीं किया। पूर्व बोर्ड में मेयर रही ब्रजलता हाड़ा, डिप्टी मेयर रहे नीरज जैन को टिकट नहीं दिया है। हालाकिं उनकी ओर से दावेदारी किए जाने की बात भी सामने नहीं आई।
कांग्रेस में कईं पार्षदों के टिकट कटे
कांग्रेस ने पूर्व बोर्ड में जती कर आए पार्षदों के टिकट काट दिए। इसमें प्रतिपक्ष नेता द्रोपदी कोली, हितेश्वरी टांक, गजेन्द्रसिंह रलावता, बनवारीलाल शर्मा, नूकुल खंडेलवाल, नरेश सत्यावना, कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी बुदेल आदि शामिल है।
खिलाफत करने पर मिला टिकट
कांग्रेस ने संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं व जीतने वाले कैंडिडेट्स को टिकट देने का दावा किया। लेकिन सूची देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि इसमें इनकी पालना नहीं की। कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले शैलेन्द्र अग्रवाल को टिकट दिया। इसके अलावा पिछले चुनाव में जमानत जब्त होने वोल कुछ कैंडिडेट्स के घर वालों को टिकट दिए गए।
पायलट गुट को नहीं दी तव्वजो
कांग्रेस की जारी लिस्ट में गहलोत गुट हावी रहा। आरटीडीसी के चेयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ व जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के करीबियों को टिकट मिले। जबकि सचिन पायलट गुट के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले महेन्द्रसिंह रलावता, विजय जैन, हेमंत भाटी समर्थकों को जगह नहीं मिली।
यहां देंखे भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी…
--
ये खबर भी पढ़ें…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


