अजमेर में मानसून की विदाई के साथ मौसम में बदलाव: दिन में गर्मी-रात में महसूस होने लगी हल्की सर्दी, इस सप्ताह गिरेगा न्यूनतम तापमान - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Temperature Drop Expected, Heat Persists अजमेर में मानसून की विदाई के साथ मौसम में बदलाव:दिन में गर्मी-रात में महसूस होने लगी हल्की सर्दी, इस सप्ताह गिरेग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Update | Temperature Drop Expected, Heat Persists
अजमेर में मानसून की विदाई के साथ मौसम में बदलाव:दिन में गर्मी-रात में महसूस होने लगी हल्की सर्दी, इस सप्ताह गिरेगा न्यूनतम तापमान
- कॉपी लिंक
अजमेर में मानसून सीजन की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। 2026 के मानसून सीजन में अजमेर में करीब 523.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।
अक्टूबर की शुरुआत होते ही सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी के तेवर बरकरार हैं।
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह अजमेर का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह के समय हवा में ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं सूरज निकलने के बाद तापमान बढ़ने से दोपहर में गर्मी का असर बना रहेगा।
पहले सप्ताह में रातें और ठंडी होंगी
मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है। इससे रात और सुबह के समय ठंडक बढ़ेगी। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने से गर्मी का असर बना रहेगा।
यानी आने वाले दिनों में अजमेर में दिन में गर्मी और रात में ठंडक का मौसम देखने को मिलेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


